Cyclone Dana: तूफान डाना की आहट से अलर्ट! मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश का अनुमान, 25 अक्टूबर तक का हाल

MP ka Mausam: मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला बंद हो चुका है, लेकिन एक बार फिर से मौसम बदलने के आसार हैं। प्रदेश में बारिश की एंट्री दोबारा हो सकती है। जिससे ठंड में भी इजाफा होगा।

फिलहाल, प्रदेश के अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश के करीब 10 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं कई जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है।

Cyclone Dana Madhya Pradesh

मौसम विभाग ने बुधवार को भी कुछ जिलों में पानी गिरने का अनुमान जताया है। बंगाल की खाड़ी में मौजूद अवदाब के क्षेत्र के पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ने के कारण एक तीव्र तूफान 25 अक्टूबर की सुबह ओडिशा के पुरी के तट से टकरा सकता है। 'डाना' नामक इस तूफान के चलते प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल छा सकते हैं। वहीं, कहीं-कहीं पानी भी गिर सकता है।

मौसम विभाग ने बुधवार को बड़वानी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, शिवपुर कला जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा।

वहीं बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, मंदसौर और नीमच जिले में कहीं-कहीं वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं।

जानिए क्यों बदल रहा मौसम
देश के अलग-अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के प्रभाव के चलते मध्य प्रदेश में हवाओं के साथ लगातार नमी आ रही है। पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है। कर्नाटक के तट पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है।

वहीं, राजस्थान पर प्रेरित चक्रवात अभी भी मौजूद है। इसके चलते प्रदेश के अधिकतर जिलों में आंशिक बादल छा रहे हैं। इसी कारण कुछ जिलों में बारिश हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+