MP election 2023: वोटिंग के बिना ही क्या सपा हार गई 2 सीटें! भिंड-बालाघाट से मिला दर्द, अब क्या बोलेंगे अखिलेश
Akhilesh Yadav Party SP: मध्य प्रदेश चुनाव में इंडिया गठबंधन वाली समाजवादी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा हैं। भिंड और बालाघाट जिले में जिस भरोसे से सपा ने उम्मीदवारों को टिकट दिया। उन्होंने एक तरह वोटिंग के पहले पार्टी की पीठ पर खंजर घोंप दिया हैं। दो उम्मीदवारों ने पार्टी से न सिर्फ इस्तीफ़ा दिया, बल्कि एक ने बीजेपी तो दूसरे ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली।
सियासी हलको में अब चर्चा है कि चुनाव से पहले ही समाजवादी पार्टी दोनों सीटें हार गई। राज्य में 17 नवंबर को वोटिंग हैं। उससे पहले सपा में यह सीन बीजेपी-कांग्रेस को सुकून देने वाला हैं। मध्य प्रदेश चुनावों को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं बन पाया, इसे लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कमलनाथ के बीच तल्ख बयानबाजी भी सामने आई थी। सपा ने तो कांग्रेस पर धोखेबाजी के आरोप लगा दिए थे। सीटों पर बात नहीं बनने पर सपा ने भी मध्य प्रदेश में उम्मीदवार उतार दिए थे।

भिंड में भाजपा ने सपा को झटका दिया था, अब कांग्रेस ने बालाघाट में झटका दिया है। भिंड से सपा प्रत्याशी रविसेन जैन भाजपा में शामिल हो गए थे। रविसेन जैन पहले भाजपा में ही थे। टिकट नहीं मिलने पर सपा में चले गए थे। सपा ने उन्हें भिंड से उम्मीदवार बनाया था। इधर, खडग़े की सभा में सपा उम्मीदवार के अलावा गोंगपा की राष्ट्रीय महिला विंग अध्यक्ष दुर्गावती उईके और जिला पंचायत सदस्य प्रियंका परते ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कटंगी से सपा के उम्मीदवार ने कांग्रेस की सदस्यता ली और कांग्रेस को समर्थन दे दिया।
सपा उम्मीदवार महेश सहारे ने कहा कि आदिवासी गोवारी जाति को संवैधानिक रूप से प्राप्त अधिकार देने में भाजपा ने अनदेखी की, जिससे वह नाराज है और यही कारण है कि उन्होंने कांग्रेस के साथ जाने का फैसला लिया है। जिला पंचायत प्रियंका परते ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications