MP रोचक चुनाव: घर के अंदर और घर के बाहर, अब सास-बहुओं की सरकार, क्या है मामला पढ़िए खबर
सागर, 21 जुलाई। बुंदेलखंड में नगरीय निकाय चुनाव में रोचक किस्से सामने आ रहे हैं। छतरपुर जिले के घुवारा में एक परिवार की तीन महिलाओं की कुंडली में एक साथ राजयोग प्रबल हो गया। साथ और उनकी दो बहुएं एक साथ नगर सरकार का हिस्सा बन गईं। तीनों ने अलग-अलग वार्ड से पार्षद का चुनाव लडा था। इसे संयोग ही कहा जाएगा, तीनों एक साथ भाजपा से पार्षद का चुनाव जीत गई हैं।

छतरपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय चुनाव में इस बार रोचक मामले सामने आए हैं। पंचायत चुनावों में जहां एक ही घरों से कई सदस्य मैदान में थे तो कमोवेश यही स्थिति नगरीय चुनाव में देखने को मिली है। नगर परिषद घुवारा के चुनाव में एक ही परिवार से तीन महिलाओं ने जीत हासिल की है। सास और उनकी दो बहुओं ने अलग-अलग वार्डों से चुनाव जीतकर पार्षदी हथिया ली है। जानकारी अनुसार घुवारा क्षेत्र के सहकारिता नेता व समाजसेवी जाहर सिंह की पत्नि गुड्डी सिंह इस बार नगर परिषद घुवारा के वार्ड क्रमांक 6 से भाजपा की प्रत्याशी थीं। उन्होंने अपने वार्ड 264 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की है, तो उनकी बहू अंजना यादवेंद्र सिंह वार्ड क्रमांक एक 1 से भाजपा की प्रत्याशी रही हैं। यहां से अंजना ने भी 219 वोट से चुनाव जीतकर निकटतम प्रतिद्वंदी को परास्त किया है। अंजना रामटौरिया समिति प्रबंधक यादवेंद्र सिंह पत्नी है।
इधर वार्ड क्रमांक दो से भाजपा की विजयी प्रत्याशी गुड्डी सिंह की दूसरी बहू नविता अजय प्रताप सिंह निर्दलीय तौर पर चुनाव लड़ रही थीं। इन्होंने भी 57 वोट से चुनाव जीतकर नगर सरकार में अपनी कुर्सी सुरक्षित कर ली है। इलाके का यह पहला मामला है जब एक ही परिषद में एक ही घर से तीन महिलाओं के निकाय चुनाव में विजयी हासिल की है। सास-बहुओं की जीत से स्थानीय भाजपा भी खुश है, कारण जो बहू निर्दलीय जीती है वे भी भाजपा में शामिल हो जाएंगी। बता दें कि नगर परिषद क्षेत्र घुवारा में क्षेत्रीय विधायक प्रधुम सिंह भी जनसमर्थन जुटाने में अपनी ताकत झोंक रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications