Agniveer Bharti Rally 2022: सागर में 15 दिन में 73 हजार युवा शामिल होंगे, हर दिन 5 हजार की परीक्षा
अग्निवीर भर्ती रैलीः सेना में भर्ती के लिए काउंट डाउन शुरु, 73 हजार से अधिक आएंगे युवा
सागर, 5 अक्टूबर। (Agniveer Bharti Rally 2022) सेना में भर्ती के लिए अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियां बुधवार शाम तक सेना की देखरेख में पूरी कर ली गई हैं। मकरोनिया बहेरिया स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में सेना भर्ती रैली के लिए सेना के ग्वालियर मुख्यालय, जिला प्रशासन सागर, पुलिस प्रशासन सागर, रेलवे सहित तमाम विभाग मिलकर तैयारियों में जुटे थे। सबसे अहम बात कि भर्ती रैली के दौरान रेलवे स्टेशन से लेकर भर्ती स्थल तक किसी भी प्रकार से स्थिति न बिगड़े इसके लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। भर्ती के दौरान गेट पर ही मेडिकल टीम यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी अभ्यर्थी स्टेमना बढ़ाने वाली दवा लेकर शामिल न हो इसके लिए जांच व परीक्षण की तैयारियां की गई हैं।

सागर में अग्निवीर भर्ती रैली परीक्षा 6 से 20 अक्टूबर तक की जाना है। बुधवार को कलेक्टर दीपक आर्य ने पुलिस अधीक्षक तरुण नायक एवं अन्य अधिकारियों के साथ तैयारियों का अंतिम निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर रैली स्थल का निरीक्षण किया उन्होंने निर्देश दिए कि अग्निवीर भर्ती रैली परीक्षा में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के मुख्य द्वार से लेकर समस्त रैली में चिन्हित किए गए स्थानों का निरीक्षण किया। प्रवेश द्वार अभ्यार्थियों के सामान की जांचए स्थान सामग्रीए जमा स्थान अभ्यार्थियों की दौड़ स्थल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण का स्थानए चिकित्सा स्थल पार्किंग एवं अधिकारी.कर्मचारियों के आवासीय स्थल का निरीक्षण किया। परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों को तुरंत परिसर से ही तत्काल बसों में बैठाकर स्टेशन या गंतव्य के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
बिजली गुल की समस्या से निपटने जनरेटर लगाए जाएंगे
बिजली कंपनी द्वारा रैली स्थल पर की गई विद्युत लाइनों के संबंध में जानकारी ली एवं निर्देश दिए कि वर्षा होने की स्थिति में आवश्यक प्रबंध किए जाए उन्होंने निर्देश दिए कि अतिरिक्त जनरेटर की व्यवस्था की जाए। पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए कि प्रवेश द्वार से लेकर पूरे परिसर में पुलिस तैनात रहेगी। पुलिस अधीक्षक नायक ने बताया कि रैली स्थल पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि रैली स्थल पर प्रशासन एवं फ़ौज द्वारा जारी किए गए प्रवेश-पत्र के माध्यम से ही प्रवेश दिया जाएगा।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications