MP News: नियमितीकरण की मांग कर रहे अतिथि शिक्षकों को खानी पड़ी पुलिस की लाठी, कई हुए घायल
Bhopal News: राजधानी भोपाल में निमती कारण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है अतिथि शिक्षकों को देर रात पुलिस की लाठी खानी पड़ी दरअसल अतिथि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अंबेडकर पार्क मैदान में बैठकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें खादेड़ दिया।
भोपाल में नियमितिकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अतिथि शिक्षकों को पुलिस ने सड़क से जबरन हटाने का काम किया। बुधवार दोपहर, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके विरोध में, शिक्षकों ने सड़क पर बैठकर सरकार और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

Recommended Video
देर शाम तक, यानी लगभग 8 बजे तक, प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठे रहे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें जबरन हटाने का प्रयास किया। जब प्रदर्शनकारी सड़क से उठने के बाद पैदल कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, तब संघ के अध्यक्ष केसी पवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई महिला अतिथि शिक्षकों को चोटें आईं।
अंबेडकर मैदान पर हुए थे एकत्रित
प्रदेश भर से आए अतिथि शिक्षक सुबह से ही अंबेडकर मैदान पर एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान कई शिक्षक बेहोश भी हो गए। पुलिस ने कुछ दूरी पर बैरिकेडिंग की थी, जिससे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई।
विवादित बयान
इस बीच, अतिथि शिक्षकों ने स्कूल शिक्षा मंत्री के हालिया बयान पर तंज कसते हुए 'कब्जा करने आए हैं, कब्जा करके जाएंगे' के नारे लगाए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के आंदोलन को गैरकानूनी बताते हुए बैनर लगाकर चेतावनी भी दी कि यदि आवश्यक हुआ तो गोली चलाई जाएगी। हालांकि, कुछ ही समय बाद पुलिस ने उस बैनर को हटा दिया।












Click it and Unblock the Notifications