तेरहवीं के दिन 'मरा हुआ' शख्स घर के दरवाजे पर आकर खड़ा हो गया, परिजन ने 13 दिन पहले किया था अंतिम संस्कार
Sheopur News: मध्य प्रदेश के श्योपुर में जिस बेटे का अंतिम संस्कार परिवार के लोग कर चुके थे। वह 13वें दिन जब अपने घर पहुंचा तो सब हैरान हो गए। मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और बेटे को जिंदा देखकर मां की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। जिस युवक का अंतिम संस्कार परिवार के लोगों ने पहचान कर किया था, वह कौन था इसका पता अभी तक नहीं हो पाया है।
दरअसल, बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक हादसे की फोटो वायरल हो रही थी। जिसमें एक युवक को राजस्थान में सवाई माधोपुर के पास सुरवाल में हुए घटना में गंभीर घायल बताते हुए मदद की गुहार की गई थी।

सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो जब श्योपुर जिले के ग्राम लहचौड़ा स्थित दीनदयाल शर्मा के परिजनों को मिला तो उन्होंने उस घटना में घायल युवक की पहचान अपेन बेटे सुरेंद्र शर्मा के रूप में कर डाली और आनन-फानन में सवाई माधोपुर से जयपुर पहुंच गए।
परिवार वाले जब जयपुर पहुंचे तो डॉक्टरों ने बताया कि उपचार के समय सुरेंद्र की मौत हो चुकी है। पोस्टमार्टम से पहले पहचान करने सहित सारी जरूर औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अस्पताल प्रबंधन और पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
बीती 28 मई को लहचोडा में शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया था। इसके बाद जब उसकी तेहरवीं की तैयारी चल रही थी, तभी सुरेंद्र घर आ गया। जिसे देख पूरा गांव कोतूहल से भर उठा। परिवार वालो की आंखों से खुशी की गंगा बह निकली।
ग्राम लहचौडा स्थित सुरेंद्र के घर में जब तेरहवीं की तैयारी चल रही थी, परिवार के सारे लोग सुरेंद्र की मौत से दुखी बने हुए थे। तेरहवीं से एक दिन पहले सुरेंद्र का फोन उसके भाई के पास आया। पहले तो भाई ने झूठ समझ और बाद में वीडियो कॉल लगाने के लिए बोला। जब सुरेंद्र ने वीडियो कॉल लगाया तो परिजनों ने उससे बात की और घर लौट आने को बोला। इसके बाद दूसरे दिन ही सुरेंद्र घर लौट आया और तेहरवीं की जो तैयारी की गई थी, वह सब कैंसिल कर दी गई।
जिंदा वापस लौटे सुरेंद्र की मां कृष्णा देवी का कहना है कि पिछले दिनों सूचना मिलने के बाद हमारे घर के लोग किसी अज्ञात शव को सुरेंद्र के रूप में पहचान कर लाए। फिर अंतिम संस्कार कर सभी क्रियाएं की गईं। लेकिन कल सुरेंद्र का फोन आ गया तो हमें विश्वास नहीं हुआ। जब व्हाट्सएप वीडियो कॉल किया तब सुरेंद्र दिखाई दिया। हमने उसको गांव आने को बोला। वह घर आ गया है। अब हम सब बहुत खुश हैं।
सूरवाल थाना इंचार्ज लाल बहादुर मीणा के जानकारी मुताबिक मृतक की सुरेंद्र शर्मा के रूप में पहचान कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया था। अब पता चला है कि सुरेंद्र जिंदा है। घटना में परिजनों को बुलवाया है। दोबारा जांच को जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications