Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मांडू का महल देख दिग्विजय भी हुए सेल्फियाना, पत्नी अमृता को किया कैमरे में कैद

अपनी पत्नी अमृता राय के साथ पर्यटन का मजा लेने निकले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह उन्हें मांडू के विश्व प्रसिद्ध जहाज महल और रानी रूपमति महल दिखाने ले गए।

नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी अमृता राय के साथ घूमते हुए नजर आए हैं। मध्य प्रदेश के मांडू में कांग्रेस नेता अपनी पत्नी के साथ न केवल पर्यटन का आनंद लेते देखे बल्कि उनके साथ सेल्फी भी ले रहे थे। इस दौरान दिग्विजय सिंह के साथ पार्टी का कोई नेता या कार्यकर्ता नजर नहीं आया।

पत्नी अमृता के साथ घूमते नजर आए दिग्विजय सिंह

पत्नी अमृता के साथ घूमते नजर आए दिग्विजय सिंह

अपनी पत्नी अमृता राय के साथ पर्यटन का मजा लेने निकले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह उन्हें मांडू के विश्व प्रसिद्ध जहाज महल और रानी रूपमति महल दिखाने ले गए। इस दौरान दिग्विजय सिंह इस खास टूरिस्ट प्लेस में अपनी पत्नी की सेल्फी लेने से खुद को नहीं रोक सके। जानकारी के मुताबिक दिग्विजय सिंह दिनभर अपनी पत्नी के साथ मांडू के खास दर्शनीय स्थलों पर गए।

प्रसिद्ध राम मंदिर भी गए कांग्रेस नेता

प्रसिद्ध राम मंदिर भी गए कांग्रेस नेता

मांडू में भ्रमण के दौरान दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी के साथ प्रसिद्ध राम मंदिर पहुंचे, जहां भगवान राम और जानकी के दर्शन किए। इस दौरान वहां मौजूद पर्यटकों के साथ उन्होंने तस्वीरें भी खिंचाई। इस दौरान खासी भीड़ नजर आई। लोग कांग्रेस के इस दिग्गज नेता को अपने बीच पाकर खासे खुश नजर आ रहे थे।

बच्चों ने दिग्विजय सिंह के साथ ली सेल्फी

बच्चों ने दिग्विजय सिंह के साथ ली सेल्फी

जानकारी के मुताबिक दिग्विजय सिंह धार जेल में बंद सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर से जेल में मिलने के लिए गए थे। 'नर्मदा बचाओ आंदोलन' से जुड़ी मेधा पाटकर से जेल में मुलाकात से लौटने के बाद दिग्विजय सिंह की तस्वीरें सामने आई जिसमें वो अपनी पत्नी अमृता सिंह के घूमते दिखाई दिए।

मेधा पाटकर से जेल में मुलाकात के बाद लौटे थे दिग्विजय

मेधा पाटकर से जेल में मुलाकात के बाद लौटे थे दिग्विजय

मेधा पाटकर को 27 जुलाई से धार में उपवास पर बैठी थी। 10 दिन तक उपवास के बाद भी इन पर किसी का ध्यान नहीं गया। हालांकि बाद में माहौल बिगड़ा तो मेधा पाटकर को इलाज के लिए इंदौर के अस्पताल ले जाया गया। बाद में धार जिले की सीमा पर उन्हें गिरफ्तार करके धार जेल भेज दिया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+