Cheetahs in Kuno: कूनो में जुड़वा चीते एडी-फ्रेडी बाड़े से आजाद होंगे, जंगल में छोड़ने की तैयारी

कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया दो चीते स्वच्छंद घूम रहे हैं। अब दूसरे दौर में दो जुड़वा चीते एडी और फ्रेडी को भी जंगल में छोड़ने की तैया​री की जा रही है। ये दोनों चीते बाड़े में बड़े आराम से घूम रहे हैं, शिकार कर रहे हैं।

कूनों में जुड़वा चीते एडी-फ्रेडी बाड़े से आजाद होंगे, जंगल में छोड़ने की तैयारी

मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल (cheetahs in kuno) पार्क ने इतिहास बना लिया है। देश में 70 साल बाद चीतों ने यहीं कदम रखा है। बीते दिनों नामीबिया से लाए गए अफ्रीकन चीतों में से ओबान और आशा को बाड़े से निकालकर जंगल में आजाद किया गया था। ये पयर्टन एरिया अहेरा गेट के इलाके में घूमते नजर आए हैं। जल्द ही दो और नर चीतों एडी-फ्रेडी को भी बाड़े से आजाद किया जाएगा। मौसम ठीक रहा तो एक-दो दिन में खुले जंगल में छोड़ा जाएगा।

चीते


कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) के बाड़े में छोड़े गए के दो नर चीतों (Cheetahs) जिनको एडी और फ्रेडी नाम दिया गया है, इनको बाड़े से निकालकर खुले जंगल में छोड़ने की तैयारी की जा रही है। सोमवार को इनको आजाद करने का प्लान था, लेकिन बारिश की वजह से बाड़े के अंदर और पार्क के अंदर कच्चे रास्ते गड़बड़ होने के कारण प्लान में बदलाव किया गया है। बारिश थमते ही और आला अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद इनको आजाद किया जाएगा। इनके पहले छोड़े गए दोनों नर और मादा चीते कूनो के जंगल में स्वच्छंद विचरण कर रहे हैं। ये दोनों जोड़े के रुप में ही जंगल में घूम रहे हैं।
चीते

जुड़वा हैं दोनों चीते, जिन्हें छोड़ा जाना है
कूनो लाए गए दोनों चीते जिन्हें एडी-फ्रेडी नाम दिए गए हैं, इनकी सबसे खास बात यह है कि ये दोनों एक ही मां से जन्मे जुड़वा हैं। दोनों की एक जैसी कदकाठी और शरीर के धब्बे व धारियां हैं। पहली नजर में कोई भी इनको देखकर धोखा खा सकता है। जब इन्हें नामीबिया से लाया गया था, तब इन्हें क्वारेंटीन करने रखा गया था और 4 नवंबर को इन्हें बाड़े में छोड़ा गया था। दोनों अब बिलकुल सामान्य हो गए हैं और शिकार कर रहे हैं।

98 हेक्टेयर के बाड़े में 6 चीते मौजूद हैं
​नामीबिया से बीते साल 17 सिंतबर को कुल 8 चीते विशेष विमान से ग्वालियर लाए गए थे। यहां से विशेष हेलीकॉप्टर से इन्हें कूनो पहुंचाया गया था, जहां पीएम नरेंद्र मोदी में इन्हें बड़े बाड़े में छोड़ा था। इनमें से चीतों के एक जोड़े को पिछले दिनों बाड़े से आजाद कर खुले जंगल में छोड़ा गया था। वर्तमान में इस बड़े 98 हेक्टेयर के बाड़े में 6 चीते मौजूद हैं। इनमें से दो सगे भाईयों को एक-दो दिन में जंगल में आजाद किया जाएग।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+