MP News: बारिश की आड़ में अवैध उत्खनन का खेल, टीम देखते ही सरपट भागे माफिया
खरगोन में खनिज अधिकारी सावनसिंह चौहान अपने दल के साथ रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि बारिश में मुरम का अवैध उत्खनन करते एक जीसीबी पर कार्रवाई की है। खनिज अधिकारी सावन चौहान ने बताया कि, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के मार्गदर्शन में अवैध उत्खनन परिवहन पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
रविवार की रात्रि में मुखबिर से प्राप्त खबर अनुसार लगभग रात्री 12 बजे कसरावद के ग्राम अवल्या में सरकारी बेड़ी पर जेसीबी से मुरम का अवैध उत्खनन कर ट्रेक्टर के माध्यम से कही और ले का रहे है। खनिज अधिकारी ने मौका स्थल पर लगभग रात्रि 02:30 तत्काल अपनी टीम के साथ बारिश में दबिश दी।

मौके पर एक बुलडोजर बिना नंबर की मुरम का उत्खनन कर ट्रैक्टरों में भर रही थी, जैसे ही टीम जेसीबी के पास पहुँची, ट्रेक्टर वहाँ से भाग निकले, तथा जेसीबी का ड्राइवर जेसीबी को भगाने की कोशिश कर रहा था, पर पहले ही पकड़ा गया तथा जेसीबी को पुलिस थाना कसरावद की अभिरक्षा में खड़ा करवाया तथा अवैध उत्खननकर्ता के विरुद्ध मप्र खनिज (अवैध खनन परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
इससे पहले भी खनिज अधिकारी सावनसिंह चौहान ने अपने दल के साथ गुरूवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि में मुरम का अवैध उत्खनन करते एक जीसीबी पर कार्यवाही की है। खनिज अधिकारी सावन चौहान ने बताया कि, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के मार्गदर्शन में अवैध उत्खनन परिवहन पर सख्ती से कार्यवाही के निर्देश उपरांत गुरुवार की रात्रि में मुखबिर से प्राप्त खबर अनुसार लगभग रात्री 11 बजे से ग्राम खमखेड़ा के पास सरकारी बेड़ी पर जेसीबी से मुरम का अवैध उत्खनन कर ट्रेक्टर के माध्यम से कही और ले जा रहे थे।
खनिज अधिकारी चौहान ने मौका स्थल पर लगभग रात्रि 12ः30 तत्काल अपनी टीम के साथ दबिश दी। मौके पर एक जेसीबी बिना नंबर की मुरम का उत्खनन कर ट्रैक्टरों में भर रही थी। जैसे ही टीम जेसीबी के पास पहुँची ट्रेक्टर वहां से भाग निकले तथा जेसीबी का ड्राइवर जेसीबी छोड़कर भाग निकला। खनिज अधिकारी ने अन्य ड्राइवर की मदद से जेसीबी को पुलिस चौकी खामखेड़ा की अभिरक्षा में खड़ा करवाया तथा अवैध उत्खननकर्ता के विरुद्ध मप्र खनिज (अवैध खनन परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
ये भी पढ़े- Kadaknath पालन कर लाखों में करें कमाई, बस इतने समय में हो जाएंगे मालामाल












Click it and Unblock the Notifications