मध्य प्रदेश: धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद हाइवे पर हादसा, 6 मजदूरों की मौत, 20 घायल
धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद मार्ग पर भयंकर हादसा हुआ। जिसमें 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि, 20 अन्य घायल हो गए। यह हादसा रात्रि के समय तिरला थाना क्षेत्र में हुआ, जब वे मजदूर पिकअप वाहन से केसूर से सोयाबीन कटाई कर अपने क्षेत्र टांडा जा रहे थे। वह पिकअप पंक्चर हो गई थी। ड्राइवर और कुछ मजदूर उतरकर टायर उसका बदल रहे थे, जबकि बाकी वाहन में ही बैठे थे। उसी दौरान एक टैंकर ने उन्हें रौंद डाला।

संवाददाता ने बताया कि, तिरला क्षेत्र में फोरलेन पर चिखलिया फाटे के पास ढाबे के सामने टैंकर की टक्कर इतनी तेज थी कि, पिकअप में सवार मजदूर जहां-तहां जाकर गिरे। पिकअप में महिलाएं और बच्चे भी थे। इस हादसे के बाद दो एंबुलेंस, दो डायल-100 की गाड़ियों समेत 6 से ज्यादा वाहनों से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। वहीं, कुछ घायलों को इंदौर भेज दिया गया।

उक्त हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि 2 मजदूरों को जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। मजूदरों ने बताया कि रात में पिकअप का टायर बदला जा रहा था। कुछ मजदूर अंदर बैठे थे, जबकि कुछ नीचे उतर कर ड्राइवर की मदद कर रहे थे। तभी टैंकर ने टक्कर मारी। हादसे में मारे गए लोगों में दो महिला और बालक भी शामिल थे। वे टांडा कोदी के हैं।
मृतकों की पहचान 10 साल के बालक जितेंद्र पिता कब्बू, 12 के रादेश पिता कैलाश, 40 साल के कुवरसिंह पिता दितला, 15 साल के संतोष पिता तेरसिंह, 35 साल की शर्मिला पति मोहब्बत और भूरीबाई पति मोहन के तौर पर हुई। मजदूरों का आरोप है कि, धार के जिला अस्पताल की लापरवाही थी कि, समय पर उपचार नहीं मिल पाया। जिससे वहां दो मरीजों की मौत हो गई। समय पर उपचार मिल जाता तो जान बच सकती थी।













Click it and Unblock the Notifications