MP Accident News: राजगढ़ के पीपलोदी में भयानक एक्सीडेंट, ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 10 से ज्यादा लोगों की मौत

Rajgarh Accident News: मध्य प्रदेश में एक्सीडेंट के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला राजगढ़ जिले का बताया जा रहा है, जहां पर बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से करीब 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे है।

एक्सीडेंट में करने वाले सभी लोग राजस्थान के बताए जा रहे हैं हादसा रविवार रात को करीब 9:00 बजे पीपलोदी गांव के पास हुआ बताया जा रहा है कि बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली राजस्थान से मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में आई थी। यह ट्रैक्टर ट्राली से भारी बारात राजगढ़ की किसी गांव में जा रही थी तभी बेकाबू होकर यह पीपलोदी गांव के पास पलट गई।

Accident in Piplodi village of Rajgarh more than 10 people died due to tractor-trolley overturning in Rajasthan

हास्य के बाद मौके पर की पुकार मच गई लोग एक दूसरे की जान बचाने के लिए चिल्लाते हुए दिखाई दिए। जानकारी मिलती ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ट्राली के नीचे दबे लोगों को निकाल साथी प्रशासन को भी सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों ने घायलों का अस्पताल पहुंचाया।

घटना की खबर लगते ही मौके पर कलेक्टर हर्ष दीक्षित भी पहुंच गए। उन्होंने तुरंत अधिकारियों के साथ मौके का मुआयना किया। फिलहाल पूरी घटना की अभी जांच की जा रही है। कलेक्टर ने घायलों को अस्पताल भी पहुंचाया।

हादसा बेहद भयावह था। इसकी भयावहता का पता उस बात से चलता है कि ट्रॉली पूरी उलटी हो गई थी, और उसके चारों पहिए ऊपर की ओर थे। ट्रॉली के नीचे कई लोग दब गए थे, जिन्हें जेसीबी से निकाला गया।

ड्राइवर ने पी रखी थी शराब

बारात में शामिल होने आई ममता नाम की महिला ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगभग 30 से 40 लोग सवार थे और ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के बाद लोग उसके नीचे दब गए, लेकिन आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। बाद में जेसीबी की मदद से लोगों को बचाया गया।

सीएम डॉ मोहन यादव ने घटना पर जताया दुख

सीएम डॉ मोहन यादव ने लिखा कि राजगढ़ जिले के पीपलोदी रोड पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से राजस्थान के झालावाड़ जिले के 13 लोगों की असमय मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। कैबिनेट में साथी नारायण पंवार सहित कलेक्टर एवं एसपी राजगढ़ मौके पर उपस्थित है। हम राजस्थान सरकार के संपर्क में हैं और राजस्थान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल, राजगढ़ में जारी है साथ ही गंभीर रूप से घायल कुछ मरीजों को भोपाल रेफर किया गया है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें। शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+