आप ने कांग्रेस को पीछे छोड़ा, बुंदेलखंड की महाराजपुर से बीजेपी-आप के प्रत्याशी घोषित
आप ने कांग्रेस को पीछे छोड़ा, बुंदेलखंड की महाराजपुर से बीजेपी-आप के प्रत्याशी घोषित

आम आदमी पार्टी की मप्र अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने शुक्रवार देर शाम विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 10 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। इसमें छतरपुर जिले की कांग्रेस के कब्जे वाली महाराजपुर सीट क्रमांक 48 से इंजी. रामजी पटेल को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसके अलावा सागर जिले से सटी व सागर लोकसभा के अंतर्गत आने वाली विदिशा जिले की सिरोंज विधानसभा से आईएस मार्य को प्रत्याशी बनाया गया है। यह सीट भाजपा के कब्जे वाली सीट है और यहां से उमाकांत शर्मा विधायक हैं। बता दें कि सिरोंज भाजपा के पूर्व कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का विधानसभा क्षेत्र रहा है।
कांग्रेस सबसे पहले सूची जारी करने की बात कहती रही
मप्र में विधानसभा चुनाव में सबसे पहले प्रत्याशियों की सूची जारी करने और प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार व तैयारियों की लिए भरपूर समय देने की बात कांग्रेस कहती रही है। मई-जून तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कहते थे कि वे सबसे पहले प्रत्याशी घोषित कर देंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका और भाजपा ने बीते दिनों सबसे पहले 39 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। अब आम आदमी पार्टी भी कांग्रेस को पीछे छोड़कर पहली सूची जारी कर चुकी है, जबकि कांग्रेस में अभी मंथन ही चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications