MP Weather: एमपी के इन जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, फसलों को हो सकता है नुकसान
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एकबार फिर मौसम के खराब होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले पड़ सकते हैं। मौसम विभाग की यह चेतावनी किसानों को डरा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जगहों पर ओलावृष्टि होने की संभावना भी जताई गई है।

वहीं जबलपुर, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी बुरहानपुर, दमोह, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर जिलों में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के भिंड, मुरैना और ग्वालियर जिलों में कहीं कहीं पर हल्की फुल्की बारिश दर्ज की गई।
मध्य प्रदेश के न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट देखी जा रही है। रविवार को पारा 7 डिग्री के पास पहुंच गया। पिछले 24 घंटे के दौरान शाजापुर के गिरवर में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।छतरपुर के बिजावर में 7.3 और नर्मदापुरम के पचमढ़ी में 7.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं खऱगोन सबसे गर्म स्थान रहा। खरगोन में 32.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग अनुसार ट्रफ लाइन गुजरने और चक्रवाती घेरे की वजह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ ही मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में ओलावृष्टि की संभावना भी जताई है। ओलावृष्टि की वजह से किसानों की खड़ी फसल को नुकसान होने की उम्मीद भी जताई जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications