युवक ने मरने से पहले नाना पाटेकर की आवाज में बनाया VIDEO, बोला-'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने'

राजगढ़। कई बार मजाक में कही हुई बातें भी सच हो जाती हैं। यह बात उस समय और भी सार्थक होती नजर आई जब मध्य प्रदेश के राजगढ़ में सरेड़ी गांव के ललित सोंधिया का कुछ दिनों पहले नाना पाटेकर की फिल्म क्रांतिवीर के एक डॉयलोग की मिमिक्री करते हुए एक वीडियो बनाया था, जिसमें ललित मजाक में यह कह रहा था 'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने, याद रखना आज मैं मर रहा हूं, कल तुम भी सूली पर चढ़ोगे...।' ललित की मौत के बाद उसका यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वारयल हो रहा है।

दीपावली पर घर आया हुआ था ललित

दीपावली पर घर आया हुआ था ललित

बता दें कि सरेड़ी निवासी ललित सोंधिया राजगढ़ की एक होटल पर काम करता था। दीपावली पर घर आया हुआ था। 28 अक्टूबर को ललित भैंस को नहलाने के लिए सरेड़ी गांव के पास स्थित तलाब में गया। ललित खुद अच्छा तैराक होने के बावजूद तलाब को पार करते हुए उसी में डूब गया। उसके तालाब में डूबने की सूचना ​पाकर पूरा गांव तालाब पर एकत्रित हो गया और उसके तलाशने में जुट गया। ग्रामीण उसे अपने स्तर नहीं तलाश सके तो होमगार्ड की टीम और गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने भी हर संभव प्रयास किया, मगर तीन बाद वह तालाब में ​मिला। तब तक उसके सांसों की डोर टूट चुकी थी।

परिजनों से मंगवाया पेट्रोल

परिजनों से मंगवाया पेट्रोल

आरोप है कि राजगढ़ के तालाब में डूबे 18 वर्षीय ललित को तलाशने के लिए होमगार्ड की नाव तब चलाई गई जब मृतक के परिजनों ने खुद के रुपये से पेट्रोल मंगाकर दिया, जिससे गुस्साए ग्रामीणों व मृतक के परिजनों ने राजगढ़ के पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी के साथ जाकर राजगढ़ कलेक्टर व एसपी को इस संबंध में शिकायत की।

पेट्रोल मंगवाने की होगी जांच

पेट्रोल मंगवाने की होगी जांच

मृतक के परिजनों से पेट्रोल मंगवाने की घटना मुख्यमंत्री कमलनाथ तक पहुंच गई। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राजगढ़ के सरेड़ी गांव में एक किशोर के नहाने के दौरान तालाब में डूबने की घटना पर होमगार्ड की टीम द्वारा किशोर को ढूंढने के लिए परिजनों से नाव के लिए पेट्रोल के पैसे मांगे जाने की घटना संज्ञान में आई है। प्रशासनक को घटना की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

किसने क्या कहा

किसने क्या कहा

ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने कहा कि उन्हें सीएम के ट्वीट से पता चला है कि होमगार्ड की टीम ने नाव के लिए पेट्रोल मृतक के परिजनों के रुपयों से मंगवाया है। यह अमानवीय है। दोषियों के​ खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई होगी।

सरेड़ी सरपंच कमल सिंह ने बताया कि होमगार्ड के जवानों ने कहा कि नाव का पेट्रोल खत्म हो गया। तब हम अपने पैसों से लेकर आए, जो गलत है। इसकी जिला कलेक्टर से शिकायत की गई है।

aa gaye meri maut ka tamasha dekhne video viral in rajgarh MP
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+