पन्‍ना न्‍यूज: जंगल में लकड़ी ब‍ीन रही मह‍िला को म‍िला लाखों का हीरा, चमकी क‍िस्‍मत

सागर, 28 जुलाई। कहते हैं क‍िस्‍मत जब भी देती है छप्‍पर भाड़ कर देती है... पन्‍ना के पुखरी गांव न‍िवासी गेंदाबाई को जंगल में राह चलते लाखों का हीरा दे द‍िया। दरअसल गेंदाबाई जंगल में लकड़ी बीनने जाती थी, वहां जमीन पर उन्‍हें चमकीला पत्‍थर द‍िखा तो वे कांच समझकर उठा लाईं। परिजन ने जब इसे पन्‍ना स्‍थ‍ित हीरा कार्यालय में द‍िखाया तो वह कीमती हीरा न‍िकला, ज‍िसका बाजार मूल्‍य करीब 15 लाख आंका गया है।

पन्‍ना पुखरी की गेंदाबाई को जंगल में पड़ा म‍िला हीरा

पन्‍ना के हीरा कार्यालय में कांच समझकर हीरा लेकर आई गेंदाबाई अपने पर‍िजन के साथ खुशी से गदगद हो रही थीं। उन्‍होंने बताया कि वे तीन-चार द‍िन पहले पुखरी के जंगल में लकड़ी बीनने गई थीं। इस दौरान उन्‍हें जमीन पर चमकीला सा पत्‍थर पड़ा था, पहले तो उन्‍होंने नजर अंदाज किया, लेक‍िन बाद में वे उसे चमकीला कांच समझकर उठाकर ले आईं और घर पर रख द‍िया।

पन्‍ना पुखरी की गेंदाबाई को जंगल में पड़ा म‍िला हीरा

कांच का टुकड़ा समझकर लाई थीं
गेंदाबाई के अनुसार उनके पत‍ि परमलाल ने जब उस पत्‍थर को देखा तो उन्‍हें लगा कि यह कांच तो नहीं है, कहीं हीरा तो हाथ नहीं लगा है। उन्‍होंने पन्‍ना स्‍थ‍ित शासकीय हीरा कार्यालय आकर इसे द‍िखाने की बात कही थी, पर‍िजन तैयार हुए और बीते रोज जब पन्‍ना कार्यालय में आकर उसे द‍िखाया तो पता चला क‍ि वह 4.39 कैरेट का हीरा है। ज‍िसकी अनुमान‍ित कीमत करीब 15 लाख रुपए तक हो सकती है।

हीरा कार्यालय में हीरा जमा कराती गेंदाबाई

8 बच्‍चों की मां, बेटी की शादी अटकी है
गेंदाबाई के पर‍िवार में पत‍ि-पत्‍नी के अलावा उनके 8 बच्‍चे हैं। इनमें छह बेटे और दो बेट‍ियां हैं। तंगहाली के कारण वे बडी बेटी का व‍िवाह नहीं कर पा रही थीं। गेंदाबाई कहती हैं, बेट‍ियों की क‍िस्‍मत से भगवान ने हीरा द‍िया है, अब पैसा हाथ में आने के बाद बेटी की धूमधाम से शादी करेंगे। उनके पत‍ि परमलाल मजदूरी करते हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+