पत्नी के अफेयर होने के संदेह पर परिवारवालों ने पति को उसके कंधों पर बैठाकर घुमाया

झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ में एक महिला को तालिबानी तरीके से प्रताड़ित किया गया। महिला के पति को उसके कंधे पर बैठाकर गांव में घुमाया गया। महिला को ये सजा उसकी शादी के बाद दूसरे शख्स से प्रेम संबंध होने के शक में सजा दी गई। इस सजा में पत्नी को पति को कंधों पर उठाने को मजबूर किया गया। ​हद तो तब हो गई, जब वहां मौजूद लोगों ने घटना का विरोध नहीं किया, बल्कि वीडियो बनाते रहे।

a woman forced to carry her husband on shoulders as punishment of illegal relation

झाबुआ के पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिला के पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक बोले कि, आरोपी पति को इसलिए गिरफ्तार किया गया है क्योंकि, वही अपनी पत्नी के कंधों पर बैठा था। अभी अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, पीड़ित महिला और उसका पति दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। बीते रविवार के दिन जब वह काम करके अपने गांव लौटी तो पति को उस पर शक था। पति ये मानता है कि, उसकी पत्नी किसी और शख्स से प्यार करती है। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने निर्दयता से महिला को यह सजा दी। गांव के अन्य लोग तमाशा देखते रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+