MP News: श्मशान घाट पर जलाई गई अनोखी चिता, लकड़ी-कंडों के बीच मोटरसाइकिल का हुआ अंतिम संस्कार

Sehore News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से अजब गजब मामला सामने आया है। शमशान घाट में मृत शरीर की चिता जलाने वाली जगह एक मोटरसाइकिल का अंतिम संस्कार किया गया है।

अज्ञात लोगों ने मोटरसाइकिल को लकड़ी और कंडे से तैयार चिता पर जलाया गया। अब श्मशान में जली हुई बाइक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सीहोर जिले स्थित इछावर क्षेत्र के दिवड़िया मार्ग कि यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। मार्ग के शमशान घाट में चिता जलाने वाली जगह पर बाइक का अंतिम संस्कार किया गया है।

Sehore Motorcycle Funeral

जानकारीमुताबिक अज्ञात लोगों ने लकड़ी और कंडों से सजी चिता में मोटरसाइकिल रखकर आग लगा दी है। मामले का पता चलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई है। अंतिम संस्कार वाली जगह जली हुई खड़ी बाइक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

चिता सजाकर जलाई गई बाइक
स्थानीय लोगों के अनुसार, ऐसी घटना को वाहन चोरों ने अंजाम दिया होगा। श्मशान घाट में असामजिक तत्वों का यहां जमावड़ा रहता है। घाट में चीता जलाने वाली जगह बाइक का अंतिम संस्कार किए जाने का अजीब मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में भी आया है।

मामले में इछावर थाना प्रभारी बृजेश कुमार नहीं बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। लेकिन अभी तक इसमें किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। कुछ शिकायत आती है तो पुलिस कार्रवाई करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+