मुरैना में ट्रक ने 16 कांवड़ियों को कुचला, 2 की मौके पर मौत; घर पहुंचकर भी नहीं चढ़ा सके गंगाजल
Morena News: मध्य प्रदेशके मुरैना में टैंकर की टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। मौके पर एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। करीब 2 घंटे के बाद पुलिस जाम को खुलवाने की कोशिश कर रही है। मरने वालों में सिहौंनिया गांव के छोटू शर्मा व आशू शर्मा हैं। कावंड़िए सोरों से कावंड़ लाने गए थे और आज सोमवार को उन्हें अपने गांव के पास शिव मंदिर में कांवड़ चढ़ाना था।

बता दें कि मुरैना के सिंहौनिया क्षेत्र के खड़ियाहार के पास मौजूद गडिया गांव के 18 लोग सोरो कांवड़ भरने गए थे। वे वहां से जल भर कर लौट रहे थे। कुछ कांवड़िया पैदल थे और कुछ एक ट्रैक्टर ट्राली में सवार थे। मुरैना के देवरी गांव के पास ग्वालियर की तरफ से आ रहे एक टैंकर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी।
Recommended Video
टक्कर लगने के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई जिससे उसमें बैठे 2 कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए।
मरने वाले कांवड़ियों में छोटू पुत्र भरत लाल, उम्र 37 वर्ष तथा आशु पुत्र रामनरेश शर्मा उम्र 26 वर्ष शामिल हैं।
घटना के बाद मौके पर मौजूद कांवड़िया सड़क पर बैठ गए और उन्होंने वहां पर जाम लगा दिया। इस मौके पर उनके साथ आस-पास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। बाद में एएसपी अरविंद ठाकुर मौके पर पहुंचे और उन्होंने कांवड़ियों को समझाया तब कहीं जाकर जाम खोला गया। वहीं मृतकों के शवों को पीएम हाउस भेज दिया गया है। जहां उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications