Seoni News:चलती गाड़ी में छुप कर बैठा था सांप, पता लगा तो लोगो के उड़ गए होश! वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Snake Viral Video: मध्य प्रदेशके सिवनी जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती हुई कार में सांप निकल आया। कार में अचानक 6 फुट लंबा सांप दिख जाने से हड़कंप मच गया। सांप को देखने के बाद कार में बैठे लोगों के पसीने छूट गए। सिवनी से गुजरते हुए ये लोग दूसरे राज्य की ओर जा रहे थे।

इतने लंबे सांप को कार में देखने के बाद सभी सवार सवार लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि वे लोग हैदराबाद से उत्तरप्रदेश जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें कार की छत के अंदर सांप दिखाई दिया है। जिसके बाद ड्राइवर ने डरते हुए कार को रोका और स्थानीय लोगों की मदद से सर्प मित्र को मामले की सूचना दी है।

Snake found in a moving car Seoni News

इसके बाद स्नेक कैचर प्रवीण तिवारी को इसकी जानकारी दी गई। फौरन सर्प मित्र ने घटनास्थल पर पहुंचकर सफारी गाड़ी की छत से लगभग 6 फुट लंबे धामन सांप का रेस्क्यू किया। सांप ड्राइवर के पास कार की छत में छुपा हुआ था। सर्प मित्र ने सूझबूझ के साथ बिना नुकसान पहुंचाए सांप को बाहर निकाला। इसके बाद इसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया।

इस घटना में एक स्थानीय जानकार ने कहा कि सांपों के साथ हमारा सह-अस्तित्व बहुत जरूरी है, ये हमारे इको सिस्टम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बारिश के मौसम में सांप अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं। अक्सर आश्रय और शिकार की तलाश में इधर-उधर भटकते हुए इंसानी बस्तियों में पहुंच जाते हैं। प्राकृतिक आवास की कमी होने के कारण ये लोग अलग अलग जगहों पर छुपने की कोशिश करते हैं।

इसके चलते ये जीव कई बार कार और बाइक जैसी जगहों पर भी बैठ जाते हैं। ऐसा ही इन लोगों के साथ भी हुआ। हमें सांपों के व्यवहार प्रति जागरूक होने की जरूरत है। हमें उन्हें बचाने के लिए प्रयास करने चाहिए। अगर हमें कभी भी सांप दिख जाए तो घबराने की बजाय सर्प मित्र की मदद लेनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+