मध्य प्रदेश: मॉल की तीसरी मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, खत में लिखा 'जानू आई लव यू'
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में डीडी मॉल की तीसरी मंजिल से कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद पुलिस इसे प्यार-मोहब्बत का मामला मान रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक के हाथ में एक पर्ची मिली है जिस पर 'जानू आई लव यू' लिखा हुआ है। लेकिन यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि युवक अकेला आया था या उसकी प्रेमिका भी उसके साथ थी। बताया जाता है कि किसी महिला मित्र से मिलने दीनदयाल मॉल आए एक युवक ने दोनों के बीच हुए विवाद के बाद तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। तीसरी मंजिल से सीधे ग्राउण्ड फ्लोर पर गिरे युवक के सिर से खून का फब्बारा सा फूट पड़ा और मॉल में चीख पुकार मच गई। आनन फानन में गंभीर रुप से घायल युवक को जेएएच के ट्रॉमा सेन्टर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

टीआई थाना इंदरगंज शिवराम जामरा ने बताया कि डीडी मॉल में एक युवक किसी महिला मित्र से मिलने आया था। डीडी मॉल की तीसरी मंजिल पर दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ और उसके बाद युवक ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। युवक के द्वारा जिस समय तीसरी मंजिल से छलांग लगाई गई, उस समय वह मोबाइल में ईयर फोन के माध्यम से किसी के साथ बात कर रहा था। पुलिस के अनुसार इससे इस बात की संभावना भी जताई जा रही है कि मृतक का महिला मित्र के साथ मॉल में विवाद ना होकर केवल मोबाइल पर विवाद हुआ होगा और युवक ने घातक कदम उठा लिया। युवक के छलांग लगाते ही मॉल में चीख पुकार मचने के साथ ही अफरातफरी मच गई और मॉल की सिक्योरिटी में तैनात कर्मचारियों ने गंभीर रुप से घायल युवक को तत्काल जेएएच के ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
कौन है युवक
मृतक युवक की शिनाख्त मुरैना की केशव कॉलोनी निवासी शिवम वर्मा 30 वर्ष पुत्र सुभाष वर्मा के रूप में हुई है। मृतक युवक द्वारा मुरैना में निजी स्कूल संचालित किया जा रहा था। मॉल प्रबंधन से युवक के तीसरी मंजिल से छलांग लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और मृतक का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मृतक के काल डिटेल के साथ ही मृतक के हाथ से मिली पर्ची की भी जांच कर रही है जिस पर जानू आई लव यू लिखा हुआ है। पुलिस डीडी मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक के साथ उसकी महिला मित्र मॉल आई थी या सिर्फ फोन पर ही बात हो रही थी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications