मध्यप्रदेश: तेंदूपत्ता ले जाते हुए ट्रक में लगी भीषण आग

होशंगाबाद। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में पिपरिया मार्ग पर तेंदूपत्ता से भरे ट्रक में अचानक से आग लग गई। लोगो ने ट्रक चालक को आग लगने की जानकारी दी। जिसके बाद चालक ने ट्रक को रोड़ से एक खेत में उतार दिया। ट्रक में आग लगती देखकर राहगीरों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड नें आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक ट्रक जल चुका था।

A heavy fire in the truck carrying Tandupta

जानकारी के अनुसार, पिपरिया मार्ग पर तेंदूपत्ता से भरे ट्रक संख्या MP 22 एच 17151 में चलते हुए आग लग गई। सामने से आ रहे वाहन चालकों ने इस बात कि जानकारी ट्रक चालक को दी। लोगों ने बताया कि तुम्हारें ट्रक में आग लगी हुई है। जब ड्राइवर पप्पू ट्रक से नीचे उतर कर देखा तो ट्रक में आग लग रही थी। ड्राइवर पप्पू ने ट्रक को एक तरफ किनारे खेत में उतार दिया। राहगीरों ने डायल 100 पर ट्रक में आग लगने की जानकारी पुलिस को दी।

देखते ही देखते यह ट्रक पूरी तरह आग की लपटों में घिर गया और फायर ब्रिगेड आने तक पूरी तरह जल गया। हालाँकि इस घटंना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, बताया जा रहा है कि ट्रक तेंदूपत्ता लेकर बैतूल जिले के शाहपुर से बंगाल जा रहा था और होशंगाबाद से तकरीबन 22 किलोमीटर दूर यह हादसा हो गया। इस घटना के लाइव वीडियो सामने आये है जिसमे ट्रक आग की लपटों में घिरा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+