Betul News: बैतूल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले 6 साल के मासूम की हत्या, गंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के बैतूल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें दूसरी कक्षा के छात्र को गला काटकर हत्या कर दिया गया। यह घटना इसाई कालोनी में घटी, जहां की लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी ने बच्चे को स्कूल से उठाकर लाया और फिर इसाई कालोनी में खाली गैरेज में हमला किया। आरोपी ने बच्चे के गले काटकर हत्या की, और उसके शरीर पर कई जगह घाव किए।

A big incident happened with a 6 year old child in Betul Ganj police station is taking action

थाना गंज को कंट्रोल रूम के माध्यम से एक बालक की हत्या हो जाने की सूचना प्राप्त हुई सूचना पर बिना समय गवाए गंभीर सूचना को ध्यान में रखकर गंज थाने से तुरंत टीम रवाना की गई। घटनास्थल पर एक नाबालिक बालक मृत अवस्था में मिला जिसके गले में गंभीर चोट के निशान थे।

इस घटना की जानकारी तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जो अधिकारियों द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश प्राप्त होने पर टीम हर दिशा में रवाना की गई। आसपास लोगो से पूछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई की मृतक बालक शिवा आरोपी गणेश मीणा के साथ रेनबसेरा में रहता था। पूछताछ पर पता लगा की आरोपी ने आज बच्चे को स्कूल से लेकर आया और उसके बाद वह दिखाई नहीं दिया जो सक के आधार पर आरोपी गणेश की तलाश हेतु अलग अलग स्थानो पर टीम भेजी गई। आरोपी बैतूल जिले का न होने से घटना करने के बाद फरार होने की फिराक में था जो गंज थाने की टीम ने संयुक्त रूप से आरोपी को रेलवे स्टेशन बस स्टैंड एवम अन्य संभावित स्थानों में ढूंढते हुए आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

A big incident happened with a 6 year old child in Betul Ganj police station is taking action

आरोपी गणेश मीणा पिता रमेश मीणा खिरकिया जिला हरदा का रहने वाला था जिसका बैतूल में मृतक की मां से प्रेम संबंध था। आरोपी एवम महिला लिव इन रिलेशनशिप में आठ नौ माह से किराए से निवास कर रहे थे। आरोपी को शक था की महिला का किसी अन्य पुरुष से अवैध संबंध है ।और इसी बात को लेकर महिला और आरोपी के बीच कई बार वाद विवाद भी हुआ जिसके चलते महिला आरोपी के साथ अपने बच्चे को छोड़कर सारणी में रहने लगी। लेकिन मृतक बालक शिवा आरोपी के साथ ही निवास करता था। आरोपी को इस बात की रंजिश थी की महिला किसी और पुरुष के साथ संबंध मे है और उसको एवम बच्चे को छोड़कर सारणी में रह रही है।इसी बात का बदला लेना की नियत से आज बालक जब सुबह स्कूल गया था कुछ देर बाद आरोपी ने बालक को स्कूल से लेकर आया और शराब के नशे में मां से बदला लेने की नियत से बालक की बीयर की बॉटल से गला रेत कर हत्या कर दी। घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है और हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+