मध्य प्रदेश के रतलाम में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

रतलाम। लॉकडाउन के बीच मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में अवैध जहरीली शराब पीने से 8 लोगों के मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि शनिवार और रविवार को इन लोगों को शराब पीने के बाद हालत बिगड़ने पर रतलाम जिला चिकित्सालय में लाया गया था। प्रशासन ने जांच समिति बना दी है। 5 समितियों में 25 अधिकारियों को शामिल किया गया है। ये टीमें जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कार्रवाई करेंगीं। वहीं, लॉकडाउन में शराब बिकने को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

8 people died after consuming spurious liquor in ratlam madhya pradesh

क्या बोले एसपी?

एसपी के मुताबिक, रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र के रहने वाले ये लोग तीन-तीन के समूह में ग्राम पंचेड़ एवं ग्राम भड़वासा से उल्टी, घबराहट एवं धुंधला दिखने की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने कहा, 'मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर के साथ मैंने दोनों ही गांवों का दौरा किया और पीड़ित के परिजन एवं ग्रामीणों से चर्चा की। इसके बाद जिला चिकित्सालय में दोनों लोगों से पूछताछ की और डॉक्टरों से चर्चा की।'

पिछले 24 घंटे में 8 लोगों की मौत

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि भड़वासा के तीन लोगों ने एक मई की रात में अपने कुएं के पास शराब पी थी और पंचेड़ के तीन लोगों ने एक मई की दोपहर में खेत में शराब पी थी। इसके बाद इन लोगों को घबराहट और उल्टी की समस्या हुई। सभी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां पिछले 24 घंटों में 8 लोगों की मौत हो गई। जहरीली शराब से मरने वालों की शिनाख्त ऋतुराज सिंह (35), विक्की सिंह (21), जयसिंह सिंह (26) और अर्जुन नाथ (22) के रूप में की गई है। इनके अलावा 4 और लोगों की मौत की खबर है। दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+