प्रेम की मिसाल: पत्नी की तस्वीर देखते-देखते त्याग दिए प्राण

भिंड। साथ जीने-मरने की कसम को गोहद के शिवचरन लाल गुप्ता ने चरितार्थ कर दिया। मध्यप्रदेश के भिंड जिले की गोहद तहसील मुख्यालय में एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की मौत के बाद उसके वियोग में अपने भी प्राण त्याग दिए हैं। बताया गया है कि वार्ड नम्बर 14 में रहने वाले शिवचरन लाल गुप्ता (75) की पत्नी केलादेवी (70) का 11 सितंबर को निधन हो गया था। कल यहां एक मैरिज हॉल में उनकी उठावनी थी। इसमें उनके सभी नाते रिश्तेदार और मित्र एकत्रित हुए थे। उठावनी में शिवचरन लाल अपनी पत्नी कैलादेवी की तस्वीर के सामने बैठे हुए थे। वहीं अचानक उन्हें हृदय घात हुआ। डाक्टर ने उन्हें देखकर मृत घोषित कर दिया। वृद्ध दंपति की मौत से जहां पूरे कस्बे में शौक का माहौल है वहीं पत्नी के प्रति पति के अटूट प्रेम की हर जगह चर्चा भी हो रही है।

bhind

उठावनी में मौजूद लोग आश्चर्य चकित रह गए। कस्बे में इस तरह की पहली घटना होने से जहां गुप्ता परिवार सहित पूरे कस्बे में शोक है। वहीं शिवचरन लाल और कैलादेवी के अटूट प्रेम की कहानी की खूब चर्चा हो रही है। मृत दंपति के पुत्र राधेश्याम गुप्ता ने आज बताया कि उनकी मां कैलादेवी मुरैना की रहने वाली थी।

ये भी पढ़ें: पुराने मोबाइल को लेकर हुआ झगड़ा तो पत्नी ने उठाया ये खतरनाक कदम

वर्ष 1967 में दोनों का विवाह हुआ था। उनकी मां कैलादेवी पिता शिवचरन लाल के खाना खाने से पहले जल भी ग्रहण नहीं करती थी। वहीं पिताजी भी मां से बेहद प्रेम करते थे।

पिता भी मां से बिना पूछे कोई कार्य नहीं करते थे। दोनों के बीच गृहस्थी संभालने का बहुत अच्छा तालमेल था। कुछ दिनों पहले ही दोनों लोग रामेश्वरम से जल चढ़ाकर लौटे थे। मां की मौत के बाद पिताजी को गहरा सदमा पहुंचा। वे गुमसुम रहने लगे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+