कभी देखा है सांप का ऑपरेशन? अस्पताल में 7 फीट स्नैक के लगे 9 टांके, डॉक्टरों ने अनोखी सर्जरी कर बचाई जान
Snake Surgery Narmadapuram: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में एक अनोखा ऑपरेशन हुआ है। यहां इंसानों की तरह जहरीले सांपों में से एक घोड़ा पछाड़ की सर्जरी कर उसकी जान बचाई है।
डॉक्टरों ने एनेस्थिसिया देने के बाद 9 टांके लगाने के बाद सांप की जान बचाने में सफलता पाई है। उसे सर्पमित्र घायल हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

जानकारी मुताबिक कुलामड़ी गांव के पास एक 7 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप को आवारा कुत्तों के झुंड ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वहां से गुजर रहे लोगों ने जब कुत्तों को सांप पर हमला करते देखा तो उन्होंने उनको वहां से उनको लाठी मारकर भगाया और सांप की जान बचाई। हालांकि कुत्तों के हमले से सांप जख्मी हो गया था और उसके शरीर से ब्लड निकल रहा था। वह घायल हालत में सड़क से हटकर खेत के किनारे बैठ गया।
वहां से गुजर रहे लोगों ने घायल सांप को देखा और उसकी जानकारी सर्पमित्र उदय सराठे को दी गई थी। मौके पर पहुंचे सर्पमित्र ने सांप के वेटनरी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने सांप की जांच की तो पाया कि कुत्तों के हमले से सांप का फेफड़ा बुरी तरह से घायल हो गया है। सांप की हालत को देखते हुए उन्होंने तुरंत सर्जरी का निर्णय लिया।
डॉक्टर ने तुरंत निर्णय लेते हुए सर्जरी की तैयारी की। उन्होंने सांप को एनेस्थीसिया देकर बेहोश किया ताकि उसे दर्द का एहसास ना हो। इसके बाद आधे घंटे तक फेफड़े का जटिल ऑपरेशन करने के बाद उसकी जान बचाई गई। चोट इतनी गहरी थी कि सांप को 9 टांके आए।
वहीं, ऑपरेशन के कुछ घंटे बाद सांप की हालत में सुधार हुआ और वह सामान्य तरीके से सांस लेने लगा। यदि समय पर उपचार नहीं मिलता तो सांप की जान भी जा सकती थी। डॉक्टरों की टीम ने उसकी प्रॉपर देखभाल करने के बाद जंगल में छोड़ने का निर्णय लिया। डॉक्टरों ने बताया कि वह जल्दी ही ठीक हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications