बुजुर्ग महिला के साथ हैवानियत, दोनों पैर काटकर निकाल गए चांदी के कड़े
Dhar News, धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में बुजुर्ग महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने वाले ने हैवानियत की सारी हदें पार कर डाली और चांदी के कड़े निकालने के लिए महिला के दोनों पैर काट डाले। घटना की जानकारी लगने पर आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस जिलेभर में नाकाबंदी करवाई, मगर आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया।

मामले के अनुसार धार जिले के खंडवा गांव में बुधवार 65 वर्षीय कौशल्या बाई अपने घर पर अकेले थी। तभी अज्ञात बदमाश उसके घर पर आया और लूट की नियत से उस पर हमला कर दिया। उसके दोनों पांव के पंजे कांट काटकर पांव में पहनी हुई चांदी की कड़ी लेकर फरार हो गया। आस-पास के लोगों को जब वारदात को पता चला तो उन्होंने उसे गंभीर रूप से घायलावस्था में सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्राम खंडवा की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल् टीम और डॉग स्क्वाड ने भी घटना स्थल से साक्ष्य उठाए। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व दहशत है। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए सागौर पीथमपुर व महू क्षेत्र में नाकेबंदी की गई। अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। राहुल चौधरी ने सुबह साढ़े आठ बजे बड़े ने घटना के बारे में बताया। हम कौशल्या बाई को अस्पताल लेकर गए, मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका।
खून से लाल हो गई सीढ़ियां
कौशल्या बाई के पैरों के पंजे काटे जाने से खूब खून निकला। वारदात को घर में सीढ़ियों के पास अंजाम दिया गया था। इसलिए सीढ़ियां भी खून से लाल हो गई और कौशल्या बाई के कटे हुए पंजे सीढ़ियों के पास पड़े मिले।












Click it and Unblock the Notifications