MP News: CM मोहन यादव के सामने कांग्रेस के 6 बार के विधायक रामनिवास रावत ने थामा भाजपा का दामन
मध्यप्रदेश की राजनीतिक गर्माहट में एक नया मोड़ आया है, जब कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रामनिवास रावत ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। वे विजयपुर सीट से छठे बार विधायक हैं और पूर्व में कांग्रेस के लिए सांसदीय चुनाव लड़ चुके हैं।
रामनिवास रावत को विधायक रूप में छठे बार चुना जाना उनकी बढ़ती राजनीतिक आकांक्षाओं का प्रतीक है, लेकिन अब उनका भाजपा में राजनीतिक कैरियर कैसा होगा यह तो आने वाला भविष्य बताएगा। बता दे उन्होंने प्रदेश की राजनीति में अपना दबदबा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनका कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भी उनका योगदान रहा।

कांग्रेस की अनदेखी और विधानसभा में उनकी नेता प्रतिपक्षी भूमिका के अनदेखे जाने के कारण रामनिवास रावत के नाराज होने की खबरें काफी दिनों से सामने आ रही थी।

रावत के भाजपा में शामिल होने की खबरों ने उनके जाने के बाद विजयपुर से लेकर श्योपुर तक के भाजपा और कांग्रेस नेताओं में खलबली मचा दी है। इसके साथ ही, रावत के भाजपा में शामिल होने से लोकसभा चुनाव में नए समीकरणों का उत्पन्न होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा और न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा के समक्ष मंगलवार को मुरैना लोकसभा के विजयपुर में आयोजित जनसभा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री रामनिवास रावत और मुरैना नगर निगम की महापौर शारदा सोलंकी ने हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर सहित जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications