Sehore News: घर के सेप्टिक टैंक में छिपा रखा था 500 लीटर पेट्रोल, दम घुटने से दो भाइयों की मौत

Sehore News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां मंगलवार को पेट्रोल भरे सेप्टिक टैंक में दम घुटने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई है।

रिपोर्ट अनुसार जनरल स्टोर चलाने वाले भाइयों ने खुले में बेचने के लिए अवैध तरीके से पेट्रोल का स्टोर कर रखा था।बोरडिकला गांव में हादसे के बाद पुलिस ने होम गार्ड जवानों की मदद से राहुल जायसवाल (28) और गोलू जायसवाल (25) के शव को बाहर निकाला और पीएम के लिए भेज दिया है।

Two brothers suffocated Sehore News

फूड एंड ड्रग्स डिपार्टमेंट के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और टैंक के भीतर अलग-अलग केन्स में स्टोर 500 लीटर पेट्रोल बरामद किए। दुकान में बेचने के लिए उन्होंने पेट्रोल स्टोर करके रखा था।

सीहोर के एसपी मयंक अवस्थी के मुताबिक 'दो भाई मंगलवार तड़के करीब 3.45 बजे टैंक में घुसे और वापस नहीं लौटे। सुबह 2 अन्य भाइयों पंकज और नरेंद्र उठे तो उनकी खोज भी शुरू की थी। अधिकारी ने आगे कहा, 'उन्होंने अंदर लगे सीसीटीवी का फुटेज चेक किया तो पाया कि दोनों भाई अंदर पड़े हैं।

उन लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने एक्सपर्ट्स को बुलाया और शवों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि जब होम गार्ड्स जवान टैंक में गए तो उन्होंने पाया कि टैंक के अंदर बड़े-बड़े केन में पेट्रोल भरे हुए थे। इनमें से पलटा हुआ था और पेट्रोल बह चुका था।
प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि गैसोलीन में दम घुटने से दोनों भाइयों की जान गई है। पहचान गोपनीय रखने की अपील के सात डॉक्टर ने बताया, चूंकि पेट्रोल बंद टैंक में भरा था। टैंक में कार्बन मोनोऑक्साइड भर गया था। संभव है कि जहरीले गैस में दम घुटने की वजह से दोनों की मौत हो गई।

थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार के मुताबिक ऐसी आशंका है कि दोनों भाई अवैध रूप से पेट्रोल की बिक्री करते थे। डॉक्टर ने बताया कि पेट्रोल से निकलने वाले गैस से दम घुटकर दोनों की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+