MP: बोरवेल में फंसे दीपेंद्र की तस्‍वीरें सामने आई, पाइप से दी जा रही ऑक्‍सीजन

सागर, 29 जून। छतरपुर के नारायणपुरा इलाके में दोपहर में बोरवेल में ग‍िरे 5 साल के बच्‍चे दीपेंद्र को बचाने के ल‍िए प्रशासन दलबल के साथ मौके पर तैनात है। जेसीबी और पोकलेन मशीन भी बुलवा ली है। बोरवेल में कैमरे डालकर बच्‍चे से बात करने की कोश‍िश की गई है, उसकी पहली तस्‍वीर भी सामने आई है। बच्‍चा सकुशल बताया जा रहा है, पाइप के माध्‍यम से उसे ऑक्‍सीजन दी जा रही है। बार‍िश के कारण बचाव कार्य में आधा आ रही है।

बोरवेल में फंसे दीपेंद्र की तस्‍वीरें

छतरपुर में बोरवेल में फंसे अख‍िलेश यादव के ज‍िगर के टुकडे दीपेंद्र को लेकर सीएम श‍िवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर उसकी कुशलता के ल‍िए प्रार्थना करते हुए कहा है कि हम उसे सकुशल न‍िकाल लेंगे। कलेक्‍टर, एसपी को न‍िर्देश दे द‍िए गए हैं। सभी तत्‍काल उसके रेस्‍क्‍यु में जुट जाएं। इधर मौके पर बरसते पानी के बीच टेंट, लाइट, वाहन, बोरवेल में दीपेंद्र को ऑक्‍सीजन आद‍ि की व्‍यवस्‍थाएं जुटा ली गई हैं। प्रशासन और पुल‍िस के एक्‍सपर्ट ने कैमरे बोरवेल में डालकर बच्‍चे की स्‍थ‍ित‍ि की जानकारी ली है। मौके पर नेताओं और राजनेताओं का भी जमावडा लगा है।

करीब 20 से 30 फीट गहराई पर है बच्‍चा
ओरछा रोड थाना क्षेत्र के नारायणपुरा खुले बोरवेल में करीब 20 से 30 फीट की गहराई पर बच्‍चा फंसा होने की जानकारी प्रशासन दे रहा है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार आवाज देने पर बच्‍चा बात भी कर रहा है, हालांकि आवाज बहुत कम सुनाई दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+