IAS Aamir Athar फिर बने अब्बाजान, खूबसूरत बेगम महरीन ने खास अंदाज में शेयर की गुड न्यूज, देखें तस्वीरें

IAS Aamir Athar: देश के सबसे हैंडसम आईएएस में से एक अतहर आमिर खान एक बार फिर से सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं, वजह इस बार भी प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल है, दरअसल बकरीद के पहले अतहर आमिर को बड़ी खुशी नसीब हुई है, वो दूसरी बार अब्बाजान बने हैं, जी हां बुडगाम के जिला मजिस्ट्रेट और डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर अतहर के घर यह दूसरी बार किलकारियां गूंजी हैं।

उनकी पत्नी और नैसर्गिक सुंदरता की मल्लिका डॉ. महरीन ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारी फोटो शेयर करके अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की है। डॉ. महरीन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर नवजात बच्चे की पहली तस्वीर शेयर करते हुए उसका नाम रिवील किया है।

IAS Aamir Athar

उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'Ryaan 🩵 08.05.26', जिससे पता चलता है कि कपल ने अपने दूसरे बेटे का नाम 'रियान' रखा है और उसका जन्म 8 मई 2026 को हुआ है। जैसे ही ये खबर सामने आई अतहर और महरीन को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

अतहर आमिर खान के बड़े बेटे का नाम मेहरीन है

आपको बता दें कि यह कपल पहले से ही एक बेटे का मम्मी-पापा है, जिसका जन्म 20 जून 2024 को हुआ था, उसका नाम मेहरीन है। आपको बता दें कि डॉ. महरीन काजी आईएस अतहर की दूसरी पत्नी हैं और दोनों ने लंबी डेटिंग के बाद शादी करने का फैसला किया था। महरीन पेशे से एक योग्य डॉक्टर ( एमडी मेडिसिन) होने के साथ-साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मॉडल भी हैं, उन्होंने यूके और जर्मनी से पढ़ाई की है और अपने पति की तरह सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं।

IAS Aamir Athar

अतहर आमिर खान की पहली शादी टीना डाबी से हुई थी

अतहर आमिर खान 2015 बैच के आईएएस अफसर हैं। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर दूसरी रैंक (AIR 2) हासिल की थी, जबकि इसी साल टीना डाबी ने यूपीएससी की परीक्षा टॉप किया था, जो कि मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं।

मसूरी ट्रेनिंग कैंप में हुई थी अतहर-टीना की मुलाकात

टीना की पहली मुलाकात अनंतनाग के रहने वाले अतहर से पहली मुलाकात मसूरी ट्रेनिंग कैंप में हुई थी। दोनों पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे। नवंबर 2016 में दोनों ने अपने रिलेशनशिप के बारे में सार्वजनिक ऐलान कर दिया और फिर साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली लेकिन साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया।

IAS Aamir Athar

डॉ. प्रदीप गवांडे से की है टीना डाबी ने दूसरी शादी

दोनों की शादी क्यों टूटी इसका कारण आज तक किसी को नहीं मालूम। मालूम हो कि अतहर ने आईआईटी मंडी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। अतहर से अलग होने के बाद अप्रैल 2022 में टीना डाबी ने आईएएस अधिकारी डॉ. प्रदीप गवांडे के साथ दूसरी शादी की है, उनका भी एक बेटा है।

IAS Aamir Athar

एक नजर आईएएस अतहर की प्रोफाइल पर

  • IAS अतहर आमिर खान अनंतनाग जिले के देवीपुरा-मत्तन गांव के निवासी हैं।
  • IAS अतहर आमिर खान ने यूपीएससी 2015 में ऑल इंडिया दूसरी रैंक हासिल की थी।
  • UPSC पास करने के बाद अतहर 2015 की ही AIR-1 लाने वाली टीना डाबी से लव मैरिज की।
  • IAS अतहर आमिर खान और टीना डाबी का साल 2021 में तलाक हो गया।
  • तलाक के बाद अतहर आमिर खान ने राजस्‍थान कैडर छोड़कर होम कैडर जम्‍मू कश्‍मीर चले गए।
  • साल 2022 में कश्‍मीर की रहने वाली डॉ. महरीन काजी से दूसरी शादी की।

यह पढ़ें:IAS Padma Jaiswal: 23 साल की नौकरी खत्म! कौन हैं पद्मा जायसवाल? केंद्र सरकार ने क्यों किया बर्खास्त?
यह पढ़ें:IAS Padma Jaiswal: 23 साल की नौकरी खत्म! कौन हैं पद्मा जायसवाल? केंद्र सरकार ने क्यों किया बर्खास्त?
यह पढ़ें:IPS Papiya Sultana: 'PM मोदी का भी डर नहीं',कौन हैं मुस्लिम महिला IPS सुल्ताना? क्यों पीछे पड़े हैं लोग?
यह पढ़ें:IPS Papiya Sultana: 'PM मोदी का भी डर नहीं',कौन हैं मुस्लिम महिला IPS सुल्ताना? क्यों पीछे पड़े हैं लोग?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+