केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन के ठिकानों पर ईडी के ताबड़तोड़ छापे से नाराज हुए अरविंद केजरीवाल, लगाए आरोप

27 मई (बुधवार) सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर राज्य में सियासी भूचाल ला दिया। तिरुवनंतपुरम से कन्नूर तक हुई इस अचानक कार्रवाई ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया, जिसके केंद्र में विजयन की बेटी टी. वीणा और उनकी पूर्व आईटी कंपनी एक्सालॉजिक है।

विपक्षी दलों ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र के खिलाफ बताया। उन्होंने इसे भाजपा द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का "खुला दुरुपयोग" कहा, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय पार्टियों को निशाना बनाना है। वहीं अब विजयन के खिलाफ ईडी की इस छापेमारी पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केरजीवाल ने जमकर हमला बोलते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, "केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के खिलाफ ईडी की रेड, भाजपा द्वारा सेंट्रल एजेंसियों का एक और खुला गलत इस्तेमाल है, ताकि वे क्षेत्रीय विपक्षी पार्टियों को टारगेट कर सकें और डेमोक्रेसी को कमजोर कर सकें।"

Kejriwal

केजरीवाल ने अपने पोस्ट में भाजपा-कांग्रेस के गठजोड़ पर भी सवाल उठाए। "कांग्रेस के 'निष्क्रियता' की शिकायत के तुरंत बाद ईडी की रेड, भाजपा-कांग्रेस के रिश्ते पर सवाल उठाती है," उन्होंने कहा। यह छापेमारी अब एक बड़े राजनीतिक विवाद का रूप ले चुकी है।

क्‍या है पूरा मामला, क्‍यों विजयन के घर में पड़ा ईडी का छापा

यह विवाद टी. वीणा की कंपनी एक्सालॉजिक और निजी खनन फर्म कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) से जुड़ा है। आरोप है कि 2017 से 2021 के बीच एक्सालॉजिक को CMRL से बिना किसी वास्तविक आईटी सेवा के हर महीने भारी "रिटेनर फीस" दी गई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस कथित "पॉलिटिकल पे-ऑफ" और मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से मामले की गहराई से जांच कर रही है। जांच एजेंसी का फोकस इस बात पर है कि क्या यह भुगतान वास्तविक सेवाओं के बदले था या किसी अन्य वित्तीय लेन-देन का हिस्सा था।

छापेमारी के बाद हुआ जमकर हंगामा

ईडी ने संभावित विरोध को देखते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की तैनाती के साथ तिरुवनंतपुरम स्थित बेकरी जंक्शन पर विजयन के किराए के आवास की घेराबंदी की, जहां उस समय पूर्व मुख्यमंत्री और उनका परिवार मौजूद था। इसी कार्रवाई के तहत राज्यभर में 12 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई, जिसमें टी. वीणा के पति और पूर्व पर्यटन मंत्री पी.ए. मोहम्मद रियास का कोझिकोड स्थित घर और CMRL प्रमोटरों के आवास शामिल थे।

छापेमारी के दौरान राज्य में विरोध प्रदर्शन भी तेज हो गए। कन्नूर में प्रदर्शनकारियों और ईडी अधिकारियों के बीच झड़प की खबरें सामने आईं, जबकि सीपीआई(एम) कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप प्रदर्शन किए। दूसरी ओर, ईडी की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई। इस पूरे घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में केरल हाईकोर्ट द्वारा ईडी को जांच आगे बढ़ाने की अनुमति देना और CMRL की याचिका खारिज करना शामिल है, जिसके कुछ ही घंटों बाद एजेंसी ने यह बड़ी कार्रवाई शुरू की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+