10 दिन से लापता भैंस पर 2 लोगों का दावा, भैंस ने फिल्मी स्टाइल में खुद ही सुलझा दिया पूरा केस, जानिए कैसे?

सागर, 14 दिसम्बर। इंसान भले ही धोखेबाज निकले, मगर जानवर कभी अपने मालिक से दगा नहीं करते। ऐसा मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले में सामने आया है। यहां पर दस दिन से लापता एक भैंस पर दो लोग मालिकाना हक जताने लगे। फिर जिस अंदाज में भैंस ने फैसला किया वो चर्चा का विषय बन गया।

Recommended Video

    10 दिन से लापता भैंस पर 2 लोगों का दावा, भैंस ने फिल्मी स्टाइल में खुद ही सुलझा दिया पूरा केस
    शमशेर नट फरियाद लेकर थाने पहुंचा

    शमशेर नट फरियाद लेकर थाने पहुंचा

    सागर जिले के सानौधा पुलिस थाने में परसोरिया निवासी शमशेर नट फरियाद लेकर पहुंचा कि उसकी भैंस 10 दिन पहले लापता हो गई थी। शमशेर ने आरोप लगाया कि अमोदा निवासी शोभत पिता निरपत लोधी ने उसकी भैंस बांध ली और अब वह भी पुलिस थाने आकर अपनी भैंस घूम होने की बात कहता है। जबकि वह भैंस मेरी है।

     आस-पास के लोगों से पूछताछ

    आस-पास के लोगों से पूछताछ

    थाना प्रभारी सानौधा के सामने मुश्किल यह थी कि अब ऐसी स्थिति में भैंस के असली मालिक का पता कैसे लगाया जाए? पुलिस ने आस-पास के लोगों से भैंस के असली मालिक के संबंध में पूछताछ की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

    भैंस को घर से दूर चौराहे पर छोड़ा

    भैंस को घर से दूर चौराहे पर छोड़ा

    इस पर फरियादी शमशेर नट ने पुलिस से कहा कि आप तो भैंस को घर से दूर किसी चौराहे पर छोड़ दीजिए। वह जिसकी होगी, उसके घर चली जाएगी। इसके बाद थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ ने भैंस को चौराहे पर खुला छोड़ दिया।

    असली मालिक पहुंच गई भैंस

    असली मालिक पहुंच गई भैंस

    भैंस अपने शमशेर नट के घर पर आकर खड़ी हो गई। इस तरह से फैसला हो गया कि भैंस मालिक की है। भैंस को ढूढ़ने के मामले में थाना प्रभारी अनुपमा शर्मा की तत्परता से भैंस उसके असली मालिक तक पहुंच पाई।

    चर्चा का विषय बनी भैंस

    चर्चा का विषय बनी भैंस

    इसके बाद भी थाना प्रभारी ने पशु चिकित्सालय के डॉ. जलील खॉन, बरेदी सुकलाल यादव एंव शमशेर नट के आस-पास के लोगों के बयान भी लिए। सभी ने बताया कि यह भैंस शमशेर नट की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+