Ashok Nagar Hospital Fire: अशोकनगर अस्पताल के बच्चों के वार्ड में लगी आग, बाल-बाल बचे 18 नवजात
Ashok Nagar Hospital Fire:
Ashok Nagar Hospital Fire: मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में आग लगने से भगदड़ मच गई। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा ताल गया वरना बच्चा वार्ड में करीब 18 बच्चे भर्ती थे और बड़ा नुकसान हो सकता था।
जिला अस्पताल की एससीएन यू (स्पेशल केयर न्यू बोर्न यूनिट) यानी नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई यूनिट में रखे मशीन (इन डोर यूनिट के बारमर) में आग लगने का मामला सामने आया था। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। ये घटना लगभग रात 10:00 बजे की के आसपास की बताई जा रही है।

जिन बच्चों को वार्ड से शिफ्ट किया गया। उनके परिवार वाले वार्ड के बाहर खड़े होकर हंगामा करने लगे। लोगों का कहना था कि हम अपने बच्चों को कैसे एकदम पहचानेंगे। इसके बाद सभी बच्चों के परिजन अपने-अपने बच्चों को देखने के लिए अंदर जाने के लिए हंगामा करने लगे। इसके बाद डॉक्टरों द्वारा समझाइश दी गई। परिजनों को डॉक्टर ने बच्चों के पैर में लगे हुए टैग दिखाए गए। जिससे बच्चों की पहचान हो सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications