मध्य प्रदेश में 118 साल की महिला ने लगवाई वैक्सीन, 24 घंटे बाद बोलीं- मुझे कोई नुकसान नहीं हुआ
भोपाल। टीकाकरण अभियान के तहत मध्य प्रदेश में रविवार को 118 साल की एक महिला ने वैक्सीन की डोज लगवाई। वैक्सीन लगवाने के बाद महिला ने और लोगों को भी वैक्सीन लगवाने की अपील की। महिला ने कहा कि उन्हें वैक्सीन लगाने से कोई तकलीफ नहीं हुई है और मैं और सभी से कहना चाहती हूं कि सभी लोग वैक्सीन लगवाएं।

Recommended Video
दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला ने लगवाया टीका!
जानकारी के मुताबिक, सागर जिले की रहने वालीं 118 साल की तुलसीबाई, जो कि संभवत: दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला हैं, उन्होंने रविवार को कोरोना का टीका लगवाया। 24 घंटे तक तुलसीबाई को वैक्सीन का कोई दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिला है।
'इससे बीमारी भाग जाएगी'
सागर जिले के कलेक्टर ने बताया, "जिस महिला को टीका लगाया गया है, उसने किसी भी तरह के दुष्प्रभाव की शिकायत नहीं की है।" वैक्सीन लेने वाली महिला ने अपने बयान में कहा है, "कल (रविवार) को मैंने टीका लगाया। इससे बीमारी भाग जाएगी। हमने लगाया है, तो हम अच्छे हो गए हैं। कोरोना का टीका सब लगाएं। कोई दिक्कत नहीं है।" खुद जिला कलेक्टर ने उनके 118 साल होने की जानकारी दी है।
मध्य प्रदेश में कोरोना की स्थिति
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना के 3,178 नए मामले सामने आए थे और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 3,06851 हो गई। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 11 और व्यक्तियों की मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications