11071 Kamayani Express train: लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बलिया तक जाएगी कामायनी एक्सप्रेस, वाराणसी रहेगा हाल्ट

11071 Kamayani Express train: रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए दिनांक 10.12.2023 से गाड़ी संख्या 11071/11072 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी एक्सप्रेस की सेवा का विस्तार बलिया स्टेशन तक कर दिया गया है।

विस्तार के बाद गाड़ी बनारस स्टेशन के स्थान पर वाराणसी स्टेशन पर रुकेगी। इस विस्तारीकरण का लाभ पमरे से गुजरने वाले छनेरा, खिरकिया, हरदा, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, भोपाल, विदिशा, गंजबसौदा, बीना, खुरई, सागर, पथरिया, दमोह, बांदकपुर, कटनी मुड़वारा, मैहर एवं सतना स्टेशनों के यात्रियों को भी मिलेगा।

11071-Kamayani-Express-train-11072

जानिए ट्रेन का शेड्यूल
गाड़ी संख्या 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस कामायनी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सारणी के अनुसार चलते हुए 19.45 बजे वाराणसी पहुँच कर, 19.55 बजे वाराणसी से प्रस्थान कर, 20.45 बजे औड़ीहार पहुँच कर, 20.50 बजे औड़ीहार से प्रस्थान कर, 21.25 बजे गाजीपुर सिटी पहुँच कर, 21.30 बजे गाजीपुर सिटी से प्रस्थान कर, 22.35 बजे बलिया स्टेशन पहुंचेगी|

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11072 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी एक्सप्रेस बलिया स्टेशन से 12.45 बजे प्रस्थान कर, 13.55 बजे गाजीपुर सिटी पहुँच कर, 14.00 बजे गाजीपुर सिटी से प्रस्थान कर, 14.45 बजे औड़ीहार पहुँच कर, 14.50 बजे औड़ीहार से प्रस्थान कर, 15.50 बजे वाराणसी पहुँच कर,16.00 बजे वाराणसी से प्रस्थान कर अपने निर्धारित समय- सारणी के अनुसार चलते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाएगी। यात्रीगण रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 से भी गाड़ी की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+