10th Class Exam: शादी में जाने के लिए एक दोस्त से बोर्ड परीक्षा दिलाने लगा, जो खुद 10वीं में फेल था
10th Class Exam: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक छात्र को शादी में जाना था तो उसने अपने दोस्त को दसवीं बोर्ड का पेपर देने भेज दिया। फर्जी परीक्षार्थी खुद 10वीं फेल हैं।
जांचकर्ताओं की सजगता ने दसवीं बोर्ड परीक्षा देने वाले एक फर्जी परीक्षार्थी को धर दबोचा। संदेह होने पर पर्यवेक्षकों ने परीक्षा दे रहे नाबालिग से पूछताछ की तो पूरा मामला उजागर हुआ है।

दरअसल पेपर देने आए छात्र ने चेहरे और एडमिट कार्ड से न मिलने पर पर्यवेक्षकों को इस बात का शक हुआ कि पेपर देने कोई और आया है। इसके बाद जब छात्र से इस बार में पूछा गया तो उसने बड़े ही आत्म विश्वास के साथ इसे अपना फोटो बताया।
लेकिन इस बात का खुलासा तब हुआ जब साथ में परीक्षा देने आए छात्रों ने कहा कि इससे पहले पेपर देने दूसरा छात्र आया था ये दूसरा लड़का है।
इसके बाद पर्यवेक्षकों ने नाबालिग लड़के को पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद पेपर देने आया अमन ने अपनी गलती कुबुल कर किया। जब उससे पूछा गया कि क्यों किया तो अमन ने बताया कि फर्जी परीक्षार्थी ने बताया कि वह अपने दोस्त की जगह पेपर देने आया था क्योंकि दोस्त को शादी में जाना था। पेपर देने आया फर्जी परीक्षार्थी खुद 10वीं फेल है।
पूरा मामला शिवपुरी नगर के उत्कृष्ठ विद्यालय में दसवीं के सामाजिक विज्ञान की परीक्षा फर्जी परीक्षार्थी के रूप में दे रहा था। सोमवार को जिले के 68 केंद्रों में हाई स्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा थी।
जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया है। फिलहाल दोस्त की जगह परीक्षा देने आए छात्र पर मामला दर्ज करवाया गया है। यह अपने दोस्त की जगह परीक्षा देने आया था।












Click it and Unblock the Notifications