लुधियाना में शिक्षिका ने 'गुरु' को दान की डेढ़ करोड़ की कोठी, जानिए कौन हैं वरिंदर कौर वालिया

लुधियाना, 05 सितंबर : पंजाब के लुधियाना की शिक्षिका ने मिसाल पेश करते हुए पॉश इलाके बीआरएस नगर में स्थित अपनी 200 गज की आलीशन कोठी गुरुद्वारा सिंह सभा को दान में दे दी। इस कोठी की कीमत डेढ़ करोड़ के करीब है। शहर के लोग शिक्षिका के इस कार्य की जमकर सराहना कर रहे हैं। महिला अध्यापिका ने कहा कि वह समाजसेवा में विश्वास रखती हैं और उनकी कोई औलाद नहीं है। इस कारण उनकी इस कोठी पर गरीबों के लिए अस्पताल बनाया जाए। महिला ने इस कोठी के सारे कागजात भी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को सौंप दिए हैं।

जरूरतमंद लोगों के लिए बनवाया जाएगा अस्पताल

जरूरतमंद लोगों के लिए बनवाया जाएगा अस्पताल

कोठी दान करने वाली महिला का नाम वरिंदर कौर वालिया है। वरिंदर कौर पठानकोट में एक स्कूल में अध्यापिका हैं। वरिंदर कौर ने जिस कोठी को दान किया उसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ है। वरिंदर ने कहा कि वह हमेशा से सामाजिक कार्य करने के बारे में सोचती रही हैं। जरूरतमंद लोग हैं, जो बिना इलाज के दम तोड़ रहे हैं उनके लिए इस जगह पर अस्पताल बनवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी कोई औलाद नहीं है, इस कारण कई रिश्तेदार उनकी जमीन पर नजर रखते थे।

गुरु के चरणों में अर्पित की अपनी जमीन

गुरु के चरणों में अर्पित की अपनी जमीन

वरिंदर कौर ने कहा कि उन्होंने अपनी जमीन गुरु चरणों में अर्पित कर दी है। गुरु ने ही उन्हें कोठी दी और आज वह गुरु के चरणों में ही नतमस्तक होकर कोठी लोक सेवा के लिए दे रही हैं। वहीं, गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधकों ने कहा कि वरिंदर कौर वालिया ने जो कोठी दान की है, वहां अस्पताल बनवाया जाएगा। प्रबंधकों के मुताबिक, 35 से 40 साल के इतिहास में पहली बार किसी ने इतनी बढ़ी रकम गुरु चरणों में अर्पित की है।

'जो गुरु चरणों में कुछ भी अर्पित करता है, गुरु उसे दोगुना वापस देता है'

'जो गुरु चरणों में कुछ भी अर्पित करता है, गुरु उसे दोगुना वापस देता है'


गुरुद्वारा प्रबंधकों का कहना है कि गुरु चरणों में जो कोई भी कुछ अर्पित करता है तो गुरु उसे दोगुना करके वापस देते है। सिख धर्म ने हमेशा समाज के प्रति एकता का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस जमीन पर जो अस्पताल बनेगा, उसमें प्रत्येक नागरिक का अच्छा उपचार करवाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+