फिजियोथेरेपिस्ट ने जब शुरू किया मसाज तो डॉक्टर ने कपड़े उतारकर शुरू की गंदी हरकत
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना के साउथ सिटी इलाके के एक निजी अस्पताल के चिकित्सक पर महिला फिजियोथेरेपिस्ट ने मसाज के वक्त गंदी हरकत करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत के साथ-साथ वीडियो क्लिप भी उपलब्ध कराई है। वहीं कमिश्नर ने मामले की जांच एडीसीपी-3 गुरप्रीत पुरेवाल को सौंपी है।

फिजियोथेरेपिस्ट ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वो दो निजी अस्पतालों में पार्ट टाईम में फिजियोथेरेपी करती है। साउथ सिटी में स्थित अस्पताल के चिकित्सक ने उससे कहा कि उसकी टांगों में दर्द है। जिसके कारण उसे मसाज की जरूरत है। युवती का आरोप है कि मसाज के वक्त चिकित्सक ने सारे कपड़े उतार दिए और अश्लील हरकत करने लगा।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पहले दिन वो चुप रही। लेकिन दूसरे दिन भी डॉक्टर ने दोबारा से वहीं हरकत करनी शुरू कर दी तो उसने अपने मोबाइल से पूरे घटना का वीडियो क्लिप बना लिया। इसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत कर दी। वहीं डॉक्टर ने भी महिला पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया और शिकायत दर्ज करवाई।
यह भी पढ़ेंः छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म पीड़िता ने खुद को आग लगाई, वीडियो से उसे ब्लैकमेल कर रहे थे 2 युवक












Click it and Unblock the Notifications