Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

योगी के मंत्री ने की AIMIM को बैन करने की मांग, कहा- ओवैसी पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा

लखनऊ। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता वारिस पठान के बयान को लेकर योगी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने एआईएमआईएम को बैन करने की मांग करते हुए कहा कि असदुद्दीन ओवैसी पर देशद्रोह का मामला दर्ज किए जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ''ओवैसी और उनके प्रवक्ता जिस तरीके से नफरत फैला रहे हैं, जिस तरीके से इनके मंच का इस्तेमाल भारत विरोधी नारों और गतिविधियों के लिए हो रहा है, यह साफ हो गया है कि इनका मकसद क्या है।''

वारिस पठान ने दिया था ये बयान

वारिस पठान ने दिया था ये बयान

वारिस पठान ने गुरुवार को एक सभा में कहा कि देश में 15 करोड़ मुसलमान हैं, लेकिन 100 करोड़ हिंदुओं भारी पड़ सकते हैं। सीएए विरोधी एक रैली को संबोधित करते हुए वारिस पठान ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि हमें संगठित होकर आजादी लेनी होगी। याद रखना हम 15 करोड़ हैं, लेकिन हम 100 करोड़ पर भारी हैं। वारिस पठान ने कहा कि 'वे कहते हैं कि हमने अपनी महिलाओं को आगे रखा हुआ है। अभी तक सिर्फ शेरनियां बाहर आई हैं और तुम्हारे पहले ही पसीने निकल रहे हैं। तुम समझ सकते हो कि अगर हम सब एक साथ आगे आ गए तो क्या होगा। ये याद रख लेना।'

ओवैसी की सभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

ओवैसी की सभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

वारिस पठान के अलावा असदुद्दीन ओवैसी की एक सभा में एक युवती ने पाकिस्तान के जयकारे के नारे लगाए थे, जिसके बाद युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। असदुद्दीन ओवैसी ने इस बयान को गलत बताया और एक्शन लेने की मांग की।

AIMIM को बैन करने की मांग

AIMIM को बैन करने की मांग

यूपी की योगी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने कहा, ''जिस तरीके से इनके बुजुर्गों ने पाकिस्तान बनवाया और देश का बंटवारा किया और अब देश तोड़ने में लगे हैं, मेरी मांग है कि इन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो और इनकी पार्टी बैन की जाए।''

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+