Pulwama Attack: यूपी के शहीदों को 25-25 लाख देने का योगी सरकार का ऐलान
Lucknow News, लखनऊ। जम्मू कश्मीर के पुलवामा (Pulwama Blast) में अवन्तीपुरा के गोरीपुरा इलाके में गुरुवार को सीआरपीएफ (CRPF) के काफिले पर बड़ा फिदायीन आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में उत्तर प्रदेश के 12 जवानों के शहीद होने की पुष्टि हो चुकी है। आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के प्रत्येक परिजनों को योगी सरकार ने 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।

जवानों के पैतृक गांव के सम्पर्क मार्ग का नामकरण शहीद जवानों के नाम से होगा। साथ ही सीएम ने सभी शहीद जवानों के गांव में यूपी सरकार के एक-एक मंत्री व डीएम-एसएसपी को अंतिम संस्कार में शामिल होने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि शहीदों के शव लाने के लिए हिंडन एयर फोर्स स्टेशन से विमान रवाना हो गया है। जल्द ही जवानों के शव आ जाएंगे।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमला निन्दनीय बताया है। उन्होंने कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और सेना इस कायरतापूर्ण हमले का मुँहतोड़ जवाब देगी।












Click it and Unblock the Notifications