योगी कैबिनेट ने 3 नए राज्य विश्वविद्यालयों के लिए दिए 250 करोड़, अलीगढ़ में राजा महेंद्र यूनिवर्सिटी के लिए 100 करोड़ आवंटित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कैबिनेट की बैठक में तीन नए विश्वविद्यालयों के निर्माण कार्य का रास्ता साफ कर दिया है। सरकार ने राज्य विश्वविद्यालयों को मूल विश्वविद्यालयों से 250 करोड़ रुपए प्राप्त करने, नया बैंक खाता खोलकर यह रकम उसमें रखने और उसे तय प्रक्रिया के अनुसार खर्च करने की सहमति दे दी है। प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बाई सर्कुलेशन इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

yogi govt allocates 100 Crore Rupees for Construction Of raja mahendra university in aligarh

राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी को 100 करोड़ रुपए

यूपी कैबिनेट में फैसला लिया गया कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से, सहारनपुर राज्य विश्वविद्यालय को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से व आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से अलग कर स्थापित किया जाए। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ को डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि आगरा द्वारा और सहारनपुर राज्य विवि को चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ द्वारा 100-100 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा 50 करोड़ रुपए विश्वविद्यालय के पूल फंड से नए विश्वविद्यालय के भवन निर्माण के लिए ट्रांसफर किए जाएंगे।

राजा महेंद्र सिंह ने एएमयू को दान की थी अपनी जमीन

बता दें, राजा महेंद्र सिंह ने ही अलीगढ़ में विश्वविद्यालय खोलने के लिए अपनी जमीन दान की थी, लेकिन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कहीं भी उनका नाम अंकित नहीं है। इसी कारण यहां पर एएमयू का नाम बदलने के लिए काफी मांग उठती रहती है। अब योगी आदित्यनाथ सरकार ने इसके लिए बीच का रास्ता निकाल लिया है। बीते करीब दो वर्ष से एएमयू का नाम भी बदलने को लेकर अलीगढ़ से भाजपा के सांसद और हिंदूवादी संगठन भी संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाब में महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय बनाने का निर्णय लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+