योगी सरकार का बड़ा फैसला, ट्रिपल तलाक पीड़िताओं को पेंशन में मिलेंगे इतने रुपए
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नए साल पर तीन तलाक पीड़िता के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार तीन तलाक पीड़ित महिलाओं को अब पेंशन देगी। बता दें कि इस फैसले के तहत तीन तलाक पीड़िताओं को सालाना 6 हजार रुपए दिए जाएंगे। नए साल से ये राशि पीड़िताओं को मिलने लगेगी। इसका खाका समाज कल्याण विभाग ने तैयार किया है।

तीन तलाक बिल के संसद में पास होने के बाद केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए एक अधिसूचना जारी की थी। जिसके बाद यूपी सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन तलाक पीड़िताओं से मुलाकात कर उनके लिए पेंशन शुरू करने की बात कही थी, लेकिन उस वक्त राशि तय नहीं हुई थी। हालांकि अब वित्त मंत्रालय ने पेशन के लिए 6 हजार रुपए सालाना राशि तय कर दी है। आपको बता दें कि सितंबर के महीने में ही यूपी सरकार ने तीन तलाक की पीड़ित महिलाओं को कई सुविधाएं दिए जाने की बात कही थी।
250 से ज्यादा मुकदमे हुए दर्ज
खबर के मुताबिक, पिछले एक साल में 250 से ज्यादा तीन तलाक के मुकदमे दर्ज हुए है। इनमें सबसे अधिक शिकायतें दहेज प्रताड़ना व मारपीट को लेकर हैं। तीन तलाक कानून पास होने के बाद मेरठ में तत्काल तीन तलाक के सबसे अधिक 26 केस दर्ज हुए थे, जबकि सहारनपुर में 17 व शामली में 10 एफआईआर दर्ज हुई है।












Click it and Unblock the Notifications