Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP: सभी सरकारी विभागों में भर्ती की तैयारी, मांगी गई खाली पड़े पदों की डिटेल

लखनऊ, 11 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश में जल्द ही सरकारी नौकरियों का पिटारा खुलने वाला है। योगी सरकार जल्द ही सरकारी नौकरियों का ऐलान कर सकती है। राज्य के सभी सरकारी विभागों के रिक्त पदों पर भर्ती करने की तैयारी है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिव व सचिवों को विभाग में खाली पदों का ब्यौरा (अधियाचन) भेजने का आदेश दिया है। यह भी निर्देश है कि अगर अफसरों को किसी तरह के उच्च स्तरीय अनुमोदन की जरूरत हो तो तत्काल अनुमोदन लेकर ब्यौरा भेजें।

yogi government sought details of vacant post for recruitment in uttar pradesh

मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने आदेश में लिखा है कि शासन ने इस संबंध में समय-समय पर निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने विभागों को शासन स्तर, विभागाध्यक्ष, निदेशालय, मंडल व जिला स्तर पर रिक्त पदों को भरे जाने के लिए जल्द प्रक्रिया पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी लिखा है निकट भविष्य में जो कार्मिक सेवानिवृत्त हो रहे हैं उन रिक्त होने वाले पदों के लिए भी चयन की कार्यवाही पूरा करा ली जाए।

कर्मचारी संयुक्त परिषद ने निर्देश का किया स्वागत

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्य सचिव के निर्देश का स्वागत किया है। परिषद अध्यक्ष जेएन तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्य सचिव व अपर मुख्य सचिव कार्मिक डॉ. देवेश चतुर्वेदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि पिछले साल 28 अक्टूबर को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक में रिक्त पदों को तत्परता से भरने पर सहमति बनी थी। 10 जुलाई 2021 को सीएम से मुलाकात के दौरान भी रिक्त पदों को भरने का आश्वासन मिला था। परिषद ने सीएम योगी को बताया था कि प्रदेश में करीब 3,79,709 पद विभिन्न विभागों में रिक्त हैं। विभागाध्यक्ष इन पदों को भरने में रुचि नहीं ले रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+