योगी सरकार ने नवनीत सहगल को सौंपी सूचना विभाग की जिम्मेदारी, कुल 6 अफसरों के ट्रांसफर

लखनऊ। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार, 1 अक्टूबर की देर रात छह आईएएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल कर दिया। इतना ही नहीं, योगी सरकार ने अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल का कद बढ़ाते हुए उन्हें मौजूदा विभागों के साथ अपर मुख्य सचिव सूचना का अतिरिक्त प्रभार भी दे दिया है। अवनीश कुमार अवस्थी का सूचना विभाग से तबादला कर दिया गया है। उनके पास गृह समेत अन्य विभाग बने रहेंगे।

Yogi government given information department to Navneet Sehgal see 6 officers transfer list

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय प्रसाद को प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री के साथ सूचना विभाग की भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं अपर मुख्य सचिव समाज कल्याण मनोज कुमार सिंह को उद्यान विभाग भेजा गया है। प्रमुख सचिव उद्यान बाबू लाल मीना को प्रमुख सचिव समाज कल्याण बनाया गया है। इनके अलावा सरोज कुमार को विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा से एमडी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम बनाया गया है। बता दें, पिछले दिनों पूर्वांचल निगम के एमडी के. बालाजी का तबादला मेरठ के डीएम पद पर किया गया था। इसके बाद से एमडी का पद खाली चल रहा था।

सपा और बसपा सरकार में रहा रसूख
बता दें नवनीत सहगल सपा सरकार के दौरान प्रमुख सचिव सूचना हुआ करते थे। फिलहाल वे एमएसएमई, खादी ग्रामोद्योग, निर्यात प्रोत्साहन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यही नहीं उससे पहले बसपा सरकार में भी नवनीत सहगल कद्दावर अफसरों में शामिल थे। वैसे योगी सरकार के दौरान भी सरकार की कई योजनाओं को जमीन पर पहुंचाने ओडीओपी योजना में अहम योगदान को लेकर भी नवनीत सहगल की छवि अच्छी मानी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+