योगी आदित्यनाथ ने सपा को डूबता हुआ जहाज बताया, बोले अच्छा है सब साथ आ रहे हैं
लखनऊ। समाजवादी पार्टी में जिस तरह से अमर सिंह की वापसी हुई है उसने यूपी की सियासत में नया आयाम दे दिया है। अमर सिंह के सपा में शामिल होने पर भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने चुटकी लेते हुए कहा कि अच्छा हुआ डूबते जहाज में सब एक सा आ रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अमर सिंह, बेनी प्रसाद वर्मा का सपा में शामिल होना अच्छा संकेत है। समाजवादी पार्टी एक डूबता जहाज है, ऐसे में अच्छा है कि सभी एक साथ डूबते जहाज में शामिल हो रहे हैं, सब एक साथ डूब जायेंगे। उन्होंने कहा कि जितने डूबने वाले एक साथ आये उतना ही अच्छा है।
आजमगढ़ में भड़की हिंसा पर भी आदित्यनाथ ने सपा सरकार का हमला बोलते हुए कहा कि यहां जो भी यादवों और दलितों के साथ हुआ है वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह सब सपा सरकार की
निरंकुश शासन का नतीजा है, जिसके चलते यहां का माहौल बिगड़ गया है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा का प्रतिनिधिमंडल शिव प्रताप शुक्ल के नेतृत्व में आजमगढ़ जा रहा था लेकिन प्रशासन ने उसे रोक दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का माहौल काफी खराब है,अराजकता को जानबूझकर पैदा किया जा रहा है।
योगी ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में हिंदुओं के साथ अन्याय हो रहा है उसे देखते हुए वह जल्द आजमगढ़ जायेगे। आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में सपा सरकार के कार्यकाल में अबतक 400 से अधिक दंगे हो चुके हैं, ऐसे में यह दर्शाता है कि प्रदेश का माहौल काफी बिगड़ चुका है।












Click it and Unblock the Notifications