'छोटे चौधरी' के निधन पर प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव ने जताया शोक, कहा- अपूर्णीय क्षति
'छोटे चौधरी' के निधन पर प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव ने जताया शोक, कहा- अपूर्णीय क्षति
लखनऊ, मई 06: कोरोना संक्रमण से जूझ रहे राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के प्रमुख व लोकप्रिय किसान नेता चौधरी अजित सिंह का गुरुवार (06 मई) की सुबह निधन हो गया। 82 वर्षीय आरएलडी प्रमुख चौधरी अजित सिंह ने गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। छोटे चौधरी के निधन की खबर सुनकर पश्चिमी यूपी में शोक की लहर दौड़ गई। तो वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व सीएम अखिलेश यादव, मायवती और प्रियंका गांधी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर छोटे चौधरी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जुझारू किसान नेता चौधरी अजीत सिंह का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धाजंलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति'
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट करते लिए लिखा, 'राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद तथा अपने समाज के लोकप्रिय नेता चौधरी अजित सिंह के निधन की खबर अति-दुःखद। उनके परिवार व उनके समस्त चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।'
कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी चौधरी अजित सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'लोकप्रिय नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री व किसान हितैषी नेता चौधरी अजित सिंह के निधन की दुखद खबर मिली। चौधरी साहब के निधन से समाज एवं राजनीति को अपूर्णीय क्षति हुई है। @jayantrld व आरएलडी साथियों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर चौधरी साहब को श्रीचरणों में स्थान दें।'
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी चौधरी अजित के निधन पर दुख व्यक्त किया। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'किसानों और मजदूरों के मसीहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री, आरएलडी प्रमुख चौधरी अजित सिंह का आकस्मिक निधन, अपूरणीय क्षति। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करे। अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।'
-
अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की, जबकि कांग्रेस ने परिसीमन पर चर्चा को स्थगित कर दिया। -
'99% हिंदू कांग्रेस छोड़ना चाहते हैं, ये एक समुदाय की पार्टी बनेगी', चुनाव के पहले ऐसा क्यों बोले CM हिमंता? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट?












Click it and Unblock the Notifications