कमलेश तिवारी की हत्या के बाद सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, दुकानों को करवाया बंद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के खुर्शीदबाग इलाके में रहने वाले हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। कमलेश तिवारी की हत्या की खबर लखनऊ में आग की तरह फैल गई। खबर मिलते ही कमलेश तिवारी के सर्मथक उनके भीड़ के रूप में उनके आवास पर पहुंचे गए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भीड़ ने दुकानों का सामान भी फेंक दिया और दुकानों को बंद भी करवा दिया।

क्या है मामला

क्या है मामला

घटना नाका ​थानाक्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, उनसे मिलने दो लोग आए थे जो भगवा कपड़े पहने हुए थे। वो मिठाई का डिब्बा लेकर आए थे। उन्होंने कमलेश तिवारी के साथ चाय पी और मिठाई के डिब्बे में छिपाकर लाए गए असलहे से उन पर फायर कर दिया। इसके बाद उन्होंने चाकू से कमलेश तिवारी का गला रेत दिया। इसके बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटना स्थल से एक रिवॉल्वर भी बरामद की है।

आग की तरह फैल गई खबर

आग की तरह फैल गई खबर

कमलेश तिवारी की खबर लखनऊ में आग की तरह फैल गई। कमलेश की हत्या से नाराज उनके समर्थक सड़कों पर उतर आये और हंगामा करने लगे। इस दौरान लोगों ने दुकाने जबरन बंद करवा दी और दुनाक का सामान भी निकाल कर बाहर फेंक दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।

नौकर ने बताई ये बात

नौकर ने बताई ये बात

वहीं, कमलेश तिवारी के नौकर ने बताया कि दो लोग मिलने के लिए घर पर आये थे। हाथ में मिठाई का डिब्बा था। मैंने चाय बनाकर पिलाई फिर पान-मसाला लाने के लिए मुझे दुकान पर भेज दिया। इसी बीच कमलेश को गोली मार और फिर चाकू से गर्दन व सीने पर कई वार किए। लौटा तो दोनों बदमाश फरार हो चुके थे और कमलेश जमीन पर खून से लतपथ पड़े थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+