Unknown नंबर से आई Video कॉल, उठाते ही सामने दिखी नग्न महिला, जानिए क्या हुआ फिर ?

लखनऊ, 22 अक्टूबर: मोबाइल पर अक्सर अंजान नंबर से कॉल आते हैं। इन्हें आप बेधड़क होकर रिसीव भी कर लेते हैं। लेकिन इन अंजान नंबरों से सतर्क रहने की जरूरत है। दरअसल, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ऐसे ही अंजान नंबर का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रिटायर्ड पुलिसकर्मी के पास अंजान नंबर से वीडियो कॉल आई। फोन रिसीव करते ही महिला ने अपने कपड़े उतार दिए। जब तक रिटायर्ड पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते तब तक महिला ने आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

महिला बोली Hello..., और उतार दिए कपड़े

महिला बोली Hello..., और उतार दिए कपड़े

लखनऊ के कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड पुलिसकर्मी के फोन नंबर पर 17 अक्टूबर को अंजान नंबर से वीडियो कॉल आई। फोन एक महिला ने किया था। कॉल रिसीव करते हुए महिला ने 'हैलो' बोला और अपने कपड़े उतार दिए। महिला की यह हरकत देख पुलिसकर्मी के होश उड़ गए। उन्होंने फोन काट दिया। लेकिन तब तक वीडियो रिकॉर्ड हो चुका था।

व्हॉट्सऐप पर भेजी पुलिसकर्मी की फोटो

व्हॉट्सऐप पर भेजी पुलिसकर्मी की फोटो


फोन कट करने के कुछ देर बाद उसी अंजान नंबर से पुलिसकर्मी की फोटो भेजी गई। फोटो के साथ मैसेज कर बताया गया कि रिटायर पुलिसकर्मी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड किए जा रहे हैं। अगर इसे रोकना चाहते हो तो रुपए देने होंगे। पुलिसकर्मी ने कोई रिस्पांस नहीं दिया तो उस नंबर से कॉल आया। रुपयों को डिमांड की गई, लेकिन पुलिसकर्मी द्वारा कोई पैसे नहीं देने की बात पर उन्होंने फोन काट दिया।

पुलिसकर्मी से मांगे 10 लाख रुपए, मुकदमा दर्ज

पुलिसकर्मी से मांगे 10 लाख रुपए, मुकदमा दर्ज


पीड़ित के मुताबिक, अगले दिन यानी 18 अक्टूबर को उन्हें एक बार फिर अंजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने अपने आप को पूर्वी दिल्ली के शाहदरा थाने की साइबर क्राइम सेल से होने की बात कही। उसने कहा कि तुम्हारे आपत्तिजनक वीडियो की शिकायत आई है। मुकदमे से बचना चाहते हो तो 10 लाख रुपए तैयार रखो। मैं 19 अक्टूबर को लखनऊ आ रहा हूं। पीड़ित ने परेशान होकर बीते बुधवार कृष्णानगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+