जेल में बंद कैदी ने महिला जज को चिट्ठी लिखकर दी बम से उड़ाने की धमकी
यूपी के बहराइच जिले में महिला जज को चिट्ठी लिखकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। लेटर में जज से फिरौती की भी मांग की गई है।
बहराइच। यूपी के बहराइच जिले में महिला जज को चिट्ठी लिखकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। लेटर में जज से फिरौती की भी मांग की गई है। जानकारी के मुताबिक जिला जज से पांच लाख रुपए फिरौती की मांग मंगलवार को दीवानी कचहरी स्थित जिला जज प्रेम कला सिंह के कार्यालय में स्पीड पोस्ट के जरिये एक पत्र मिला।

पत्र के लिफाफे पर भेजने वाले के स्थान पर बड़क उर्फ राजकुमार, जिला कारागार बरेली का पता लिखा था। पत्र में जिला जज से पांच लाख रुपए फिरौती की मांग की गई है। चिट्ठी में लिखा गया है कि फिरौती की रकम बड़कऊ की नामौजूदगी में बरेली जिला जेल के डॉक्टर नेमचन्द्र को दिया गया है। पत्र में लिखा गया है कि फिरौती नहीं दिए जाने पर गाड़ी अथवा न्यायालय भवन सहित उन्हें भी बम से उड़ा दिया जायेगा।
उम्रकैद की सजा काट रहा है बड़कऊ
जानकारी के मुताबिक बड़कऊ बरेली जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। बड़कऊ पर बहराइच के विशेश्वरगंज थाने में हत्या, हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम व चोरी के तीन तथा जीआरपी थाने में एक मामला दर्ज है। गोंडा में भी उसके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक सालिक राम वर्मा ने बताया कि दीवानी कचेहरी के प्रशासनिक अधिकारी की तहरीर पर गुरुवार को नगर कोतवाली में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
वर्मा ने बताया कि मामला गंभीर है लिहाजा इसकी जांच क्राइम ब्रांच से करायी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications