मौलवी की बेगम बोली क्लीन शेव कराओ नहीं तो कर लुंगी आत्महत्या

लखनऊ। मौलवियों को अक्सर आपने लंबी दाढ़ी और धार्मिक वेशभूषा में देखा होगा। लेकिन मेरठ में एक मौलवी की बीवी को अपने पति की यह वेशभूषा बिल्कुल नहीं पसंद है और उसने इसे बदलने के लिए दबाव बनाने लगी है। मेरठ में रहने वाले मौलवी अरशद बदरुद्दीन ने शहर के डीएम से गुहार लगायी है कि वह उनकी पत्नी समझायें ताकि मुझे अपनी दाढी नहीं कटानी पड़ी।

उलेमा का भागवत से सवाल, कैसा देशप्रेम चाहते हैं मुसलमानों से

Wife demanded from her Maulavi husband to get his shave clean like bollywood heroes

मौलवी का कहना है कि उसकी पत्नी चाहती ही कि मैं शाहरुख और सलमान जैसी क्लीन शेव रखू नहीं तो वह आत्महत्या कर लेगी। मौलवी साहब ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि वह स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करती है और गैर मर्दों से भी बात करती है, ऐसे में उसकी पत्नी कोई गलत कदम नहीं उठा ले लिहाजा उसकी काउंसलिंग की जाए।

डीएम को लिखे पत्र में मौलवी साहब ने गुहार लगायी है कि मैं पेशे से इमाम हूं और इस्लाम का सच्चा समर्थक हूं। मैंने 2001 में सहाना से निकाह किया था लेकिन वह शादी के बाद से ही मेरी दाढ़ी कटवाने के पीछे पड़ी है। मौलवी साहब का कहना है कि उनकी पत्नी दिन रात किसी से फोन पर बात करती है और मैंने बहुत उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह कुछ भी समझने को तैयार नहीं है। हमारे चार बच्चे हैं लेकिन फिर भी वह अजीबोगरीब मांग करती है।

अरशद मौलवी का कहना है कि उनकी पत्नी ईद के मौके पर अपने बच्चों को विदेशी कपड़े पहनाने की जिद करती है लेकिन मैंने उसे समझाने की कोशिश की, मैंने कई बार उससे कहा कि स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करने से बच्चों के बुरा असर पड़ेगा तो वह मुझे आत्महत्या की धमकी देने लगी है।

मौलवी साहब की पत्नी ने खुद को ईद के दिन कमरे में बंद कर लिया था और पंखे से लटकर खुदकुशी करने की कोशिश कर रही थी। वहीं इस पूरे मामले में डीएम का कहना है कि उन्होंने प्रार्थना पत्र की कापी को एसएसपी के पास भेज दिया है समझाबुझाकर मामले का जल्द ही हल निकाला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+